IBN7 IBN7

[+] 356 और खबरें

हालात बेहतर होने पर होगा पुनर्विचार: CEO जेट

Posted on Oct 15, 2008 at 02:11pm IST | Updated Oct 16, 2008 at 10:58am IST

मुंबई। मंदी के चलते एक ही झटके में नौकरी गंवा चुके जेट एयरवेज के 1250 से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। जेट एयरवेज के प्लेसमेंट ऑफिस के सामने दिन भर हंगामा चलता रहा।

जब फ्लाइट से पहले कंपनी से भेजी जाने वाली पिकअप की गाड़ी इन कर्मचारियों के घर नहीं पहुंची तब उनको पता चला की उनको नौकरी से निकाला जा चुका है। निकाले गए कुछ कर्मचारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से मिलने के लिए भी गए हैं।

कर्मचारियों को निकालने के लिए जेट ने कुछ तर्क दिए हैं। उसके मुताबिक पिछले कुछ महीनों से लगातार इंटरनेशनल रूट पर कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयर ट्रैफिक में आई मंदी की वजह से जेट को ऐसा करना पड़ा।




इसी सिलसिले में जेट एयरवेज के सीईओ वोफगेंग प्रोक ने कहा है कि कुल 1900 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया गया है। छंटनी उन कर्मचारियों की हो रही है जो प्रोबेशन पर हैं या अनकंफर्म्ड हैं। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि हालात बेहतर होने पर निकाले गए कर्मचारियों को वापस भी लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह वो स्टाफ था जिसे एक्सपेंशन प्लॉन के तहत समाहित करना मुश्किल था। जेट के सीईओ ने इस मामले में किसी भी राजनीतिक पार्टी के दखल से भी इनकार किया है।

उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालने का बचाव करते हुए कहा कि हम अकेले नहीं हैं जो ऐसा कर रहे हैं। दरअसल ऐसा कर हम बाकी 11 हजार लोगों की नौकरियां बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

जेट के मुताबिक उनके खर्च में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने इस बढ़ते खर्च पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मध्यस्थता की मांग की है लेकिन केंद्र सरकार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
क्या सचमुच निचली अदालतों में सुधार की जरूरत है? राय दें
अगली खबर
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रवैया सख्त

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

25 जुलाई से जंतर मंतर पर अनशन करेगी टीम अन्ना

टीम अन्ना ने 25 जुलाई से अनशन पर जाने का ऐलान किया है। ये अनशन जंतर-मंतर पर होगा। टीम अन्ना का कहना है कि जब तक सरकार में भ्रष्ट मंत्री रहेंगे तब तक लोकपाल बिल पास नहीं होगा। 18:44 PM, May 21, 2012

तीन साल में 23 बार भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान

एंटनी ने बताया कि 2009 में पाक सेना के विमानों ने आठ बार भारतीय सीमा में प्रवेश किया। 2010 में ऐसा सबसे अधिक 11 बार हुआ जबकि 2011 में ऐसी दो घटनाएं हुईं। 17:44 PM, May 21, 2012

IPL की छवि सुधारने को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे?

राजनीतिक हलकों में जहां आईपीएल पर विवाद ने तूफान खडा़ कर रखा है। वहीं, आईपीएल के जरिए अब बीसीसीआई पर भी निशाना साधा जा रहा है। 17:31 PM, May 21, 2012

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

लोकपाल बिल पेश, पर इसे शीत सत्र में लाने का प्रस्ताव

बिल के पेश होते ही इसे सेलेक्ट कमेटी में भेजने और तीन माह बाद शीत सत्र में पेश करने का प्रस्ताव सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने रख दिया। अग्रवाल का प्रस्ताव माना जाए या खारिज किया जाए इसपर राज्यसभा में हंगामा जारी है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012
IBN7