IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

किंगफिशर में फिलहाल छंटनी नहीं: माल्या

Posted on Oct 16, 2008 at 10:07am IST | Updated Oct 16, 2008 at 10:56am IST

बैंगलोर। किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख विजय माल्या के अनुसार उनकी विमान सेवा में फौरी तौर पर किसी तरह की छंटनी की योजना नहीं है।

किंगफिशर की एक बोर्ड मीटिंग के बाद संवाददाताओं से माल्या ने कहा कि हमारे यहां कोई अतिरिक्त कर्मचारी नहीं है इसलिए हम अभी छंटनी नहीं करेंगे लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि आज जो परिस्थितियां हैं वे एक महीने बाद भी रहेंगी।

अपने सहयोगी जेट एयरवेज के अस्थायी अथवा प्रोबेशन पर रखे गए 1900 कर्मचारियों को निकालने के निर्णय का बचाव करते हुए माल्या ने कहा कि उनकी कंपनी के पुनर्गठित बोर्ड ने भी विमानों को बेचने की स्थिति में कर्मचारियों की अतिरिक्त संख्या पर भी चर्चा की।

माल्या ने कहा कि अगर हमारे विमानों की संख्या कम होती है तो हमें बहुत ये कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह जाएगी। सच को छुपाने से कोई फायदा नहीं है। ये व्यावसायिक आवश्यकताएं हैं और हर कंपनी जो सफल होना चाहती है उसे इन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जब उनकी कंपनी ने पांच एयरबस 340-500 बेचीं तो उन्होंने उससे जुड़े 300 कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: malya, Termination, kingfisher, Mandi Ki Maar



पिछली खबर
CRR में एक फीसदी की और कटौती
अगली खबर
सेंसेक्स की वाट लगी, निफ्टी भी नीचे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012

फिच पर रेटिंग सुधारने के लिए सरकार का दबाव

सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है। 15:08 PM, May 17, 2012

रिकार्ड गिरावट के बाद रुपये की कीमत में सुधार

रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है। 13:50 PM, May 17, 2012

शेयर बाजार में तेजी, 88 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 88.99 अंकों की बढ़त के साथ 16119.08 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4878.60 पर खुला। 10:37 AM, May 17, 2012
IBN7