नई दिल्ली। दुनिया को झुका देने वाली कामयाबी के साथ ही सचिन तेंदुलकर का गुबार फूट पड़ा। अब तक अपने आलोचकों की बातों को चुपचाप सुनते रहने वाले सचिन पहली बार खुलकर बोले।
सचिन ने साफ कर दिया कि वो रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते। सचिन के मुताबिक जब किसी ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए नहीं कहा तो किसी को क्या हक है कि वो उन्हें बताए कि कब खेलना है और कब संन्यास लेना है।
19 साल तक लगातार खेलना आसान नहीं। सचिन का ये रिकॉ़र्ड उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो ये कहते थे कि अब वो चुक गए हैं।
सचिन के रिकॉर्ड के बाद अनकी पत्नी अंजलि ने भी पूरे मीडिया के सामने आकर सचिन के रिटायरमेंट के बारे में उठ रहे सवालों पर अपनी नाराजगी जताई। अंजलि ने कोरी अफवाह पर तुरंत लगाम लगाने की बात कही।
अंजलि ने साफ कर दिया कि उनके पति को किसी की सलाह की जरुरत नहीं है। जब उनको लगेगा कि वो खेल नहीं पा रहे तो रिटायरमेंट ले लेंगे। अच्छा हो तब तक आलोचक अपनी जुबान बंद रखें।
आज सचिन का कद भारत में किसी भी खिलाड़ी से बड़ा हो चुका है। उनके नाम रिकॉर्ड की एक लंबी फेहरिस्त है। खेल को लेकर लगातार हो रहे नुक्ताचीनी से उनका आहत होना लाजमी है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sachin, Anjali, about sachin tendulkar








कमेंट्स
1