IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

यूपी में पुलिस की बेरुखी बनी युवक के मौत की वजह!

Posted on Jan 02, 2011 at 09:56am IST | Updated Jan 02, 2011 at 10:47am IST

कानपुर। यूपी में एक शख्स अपनी बीवी-बच्चों की गुमशुदगी के लिए दर-दर भटकता रहा। पुलिस से कई बार गुहार लगाई लेकिन उसे हर बार उसे बेइज्जत किया गया। थक हार कर अंत में उसने नए साल पर मौत को गले लगा लिया। कानपुर का ये शख्स अपने बीवी-बच्चे के अगवा हो जाने के बाद 2 महीने तक थानों के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद तक नहीं सुनी। जब दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी तो उस शख्स ने मौत को गले लगा लिया। लेकिन मरने से पहले उसने फूट-फूटकर अपनी पूरी दास्तान कैमरे के सामने दी।

कानपुर में एक मेडिकल कंपनी में मैनेजर पुनीत ने नए साल से पहले अपनी बेटी और बीवी को खोजने का संकल्प लिया था लेकिन एक साल बाद जब उसे नाकामी हाथ लगी तो उसने अपनी जान दे दी। नए साल के पहले ही दिन पुनीत की हर उम्मीद ने उसके आंसुओं के साथ ही दम तोड़ दिया और 6 साल पुरानी उसकी प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया।

यूपी में पुलिस की बेरुखी बनी युवक के मौत की वजह!

जी हां, दरअसल 6 साल पहले पुनीत ने प्रेम विवाह किया था। शादी से उसकी पत्नी रश्मी के घरवाले बेहद खफा थे। उसे धमकियां भी दी गईं लेकिन कुछ समय बाद सब ठीक हो गया। लेकिन पुनीत को यह पता ही नहीं ता कि उस रंजिश का बदला उससे 6 साल बाद कुछ इस तरह निकाला जाएगा।




पुनीत के मुताबिक 5 अक्टूबर को उसकी पत्नी रश्मी और बेटी हर रोज की तरह स्कूल गए थे। इसके बाद वे कभी घर लौटकर नहीं आए। पुनीत का कहना है कि उन्हें उसके ससुराल वालों ने अगवा कर लिया क्योंकि घटना से कुछ दिन पहले ही उसे ससुराल के लोगों ने धमकी भरा फोन किया था। लिहाजा घबराया हुआ वो पुलिस के पास पहुंचा लेकिन वहां भी उसे बस निराशा ही हाथ लगी।

इसके बाद पुनीत के लिए हालात बद से बदतर होते चले गए। पुनीत के मुताबिक ससुराल से उसे खुलेआम धमकी दी जाने लगी। मरने से पहले कैमरे पर पुनीत यही दोहराता रहा कि उसे कहीं से मदद नहीं मिली। कानपुर पुलिस ने मदद करने की बजाय उसे जलील किया और जब वो थक गया तो थक हारकर इस पिता और पती ने खुदकुशी कर ली। देखें वीडियो


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kanpur, Uttar Pradesh, Police, Person, Family



पिछली खबर
MLA पर लगा रेप का आरोप, माया सरकार कराएगी जांच
अगली खबर
उड़ीसा में मुठभेड़, 3 महिलाओं सहित 5 नक्सली ढेर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7