नई दिल्ली। 'कहानी घर घर’ की के बाद अब बारी है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की। टेलीविजन के इतिहास में पिछले आठ सालों से चल रहा सबसे लंबा टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब बंद होने के कगार पर है।
दरअसल सूत्रों की मानें तो स्टार प्लस क्योंकि की जगह अब बिल्कुल नए प्रोग्राम लेकर आ रहा है।ये सीरियल अक्तूबर महीने से अंत तक बंद हो जाएगा। ये वीरानी परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है। जिसकी मुख्य किरदार तुलसी एक्टर के साथ एक पालिटीशियन भी हैं।
दरअसल जबसे ये बात सामने आई कि स्टार ग्रुप ने शो की टेलीकास्टिंग को 10 नवंबर से टर्मिनेट कर दिया है तभी से बालाजी टेलेफिल्म के शेयरों में भारी गिरावट आ गई है।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल है जिसे बालाजी टेलेफिल्म्स प्रोड्यूस करता है। स्टार ग्रुप और बालाजी में कुछ कॉन्ट्रक्चुअल ऑबलिगेशन के चलते इसके प्रसारण पर खासा असर पड़ रहा है।
‘क्योंकि’ उन 6 प्रोग्राम में से एक है जिसे बालाजी टेलेफिल्म्स बनाता है। अब बालाजी दो और प्रोग्राम लेकर आ रहा है। एक प्रोग्राम 9 एक्स के लिए और दूसरा एनडीटीवी एमेजिन के लिए। दोनों ही एंटरटेनमेंट चैनल हैं।








कमेंट्स
2