नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ से भड़की आग को बुझाने में लगे हैं दारूल उलूम के वीसी गुलाम मोहम्मद वस्तानवी। आईबीएन 7 के मैनेजिंग एडीटर आशुतोष के साथ हॉट सीट पर उन्होंने कहा है कि उन्होंने कभी मोदी को क्लीन चिट नहीं दी है। लेकिन अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची तो उसका उन्हें अफसोस है।
वस्तानवी ने कहा कि मेरे बयान को बहुत तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। मैंने जो बयान दिया था वो गुजराती में था। उसका अंग्रेजी में अनुवाद हुआ और उस अंग्रेजी का उर्दू तर्जुमा हुआ जिसमें सारी गड़बड़ी हुई।

वस्तानवी ने कहा कि मैंने मोदी को क्लीन चिट नहीं दी लेकिन उर्दू मीडिया कह रहा है कि मैंने क्लीन चिट दे दी। मैंने कुछ गलत नहीं कहा इसलिए मेरे माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता लेकिन फिर भी मेरे बयान से अगर किसी को तकलीफ पहुंची है तो मुझे अफसोस है। इस सवाल पर कि क्या इसे उनका माफी मांगना नहीं समझा जाए वस्तानवी ने कहा कि आप हजरात इसे जो भी समझें। (वीडियो देखें)
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vastanvi, inerview, ashutosh








कमेंट्स
1