IBN7 IBN7

साधना की मेहनत से स्ट्रीट चिल्ड्रन ने जाना 'क्या है पढ़ाई'

Posted on Feb 01, 2011 at 04:18pm IST | Updated Feb 01, 2011 at 05:39pm IST

अर्जुन कुछ साल पहले और बच्चों की तरह बिहार से भाग कर यहां पहुंचा था और हनुमान मंदिर के पास किसी तरह अपना गुजर बसर करता था। लेकिन हमारी सिटिजन जर्नलिस्ट साधना इसके लिए वरदान साबित हुई, जिनके संपर्क में आने के बाद अर्जुन ने पुरानी सभी गलत हरकतों को बंद कर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाया और आज वो दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहा है। जिस सेंटर में रहकर वो बड़ा हुआ, उसे वो दिन आज भी याद है और अक्सर यहां आकर बच्चों को पढ़ाने का काम करता है।

अर्जुन जैसे बच्चों को रास्ता दिखाने वाली साधना कहती हैं कि वो सामाजिक संस्था प्रयास के साथ जुड़कर स्ट्रीट चिल्ड्रेन के साथ कई साल से काम कर रही हैं। भीख मांगने वाले बच्चों को राहत देने के लिए उन्होंने पूरी दिल्ली में अपने साथियों का जाल बिछा रखा है। मोरीगेट, हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस, आजादपुर मंडी, लाहौरी गेट समेत कई जगहों पर कॉन्टेक्ट प्वाइंट हैं जहां भीख मांगने वाले बच्चों के साथ हम सभी लगातार संपर्क में रहते हैं।

साधना की मेहनत से स्ट्रीट चिल्ड्रन ने जाना 'क्या है पढ़ाई'

इन बच्चों को सड़क से चिल्ड्रेन होम में लाना वाकई कठिन है, क्योंकि बच्चों से जबर्दस्ती नहीं की जा सकती और वो आसानी से किसी की बात नहीं मानते। ऐसे में इन बच्चों को उनके भीख मांगने वाली जगह पर ही पढ़ाई लिखाई शुरू की जाती है।




इन बच्चों के साथ कई महीने तक सभी लगातार संपर्क में रहते हैं। संस्था से जुडे़ राजेश कुमार ने तीन साल ऐसे ही बच्चों के साथ इसी जगह पर बिताया। तब जाकर ये बच्चे हमारे ऊपर भरोसा करने लगे। बाद में उन्हें समझाया गया कि तुम सभी हमारे साथ चलो, हम तुम्हें अच्छी तरह खाना तो देगें ही साथ ही तुम्हारी पढाई का भी इंतजाम करेंगे। जब बच्चों को समझ में आ जाता है कि साधना दीदी की बात सही है, फिर ये हमारे साथ चिल्ड्रेन होम में आने को तैयार हो जाते हैं। जहांगीरपुरी के इस चिल्ड्रेन होम में बच्चों की पढाई लिखाई का पूरा इंतजाम है।

आमतौर पर कोशिश यही होती है कि इन बच्चों को ऐसा काम सिखा दिया जाए, जिससे ये कहीं भी काम कर सकें। फिलहाल इन्हें यहां इलैक्ट्रिकल, कारपेंट्री और प्लंबिंग के साथ प्रिंटिंग जैसे काम सिखाए जाते हैं। बच्चों को टाइपिंग यहां भी सिखाई जाती है। ये सभी ऐसे काम हैं, जिससे बच्चे जहां चाहें वहां काम कर सकते हैं और अपनी रोजी रोटी का आसानी से इंतजाम कर सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: citizen journalist, new delhi, children, Sadhna



पिछली खबर
देखें: सिस्टम के खिलाफ की आवाज बुलंद, इनको सलाम
अगली खबर
कभी भीख मांगते थे, आज अपनी रोटी कमा कर खाते हैं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

CJ: स्वच्छता अभियान के नाम पर हो रही धांधली

देश की एक बड़ी आबादी आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ने शौचालय बनाने के लिए बड़ी रकम आवंटित की। 18:54 PM, Jun 19, 2013

CJ: धरी रह गईं योजनाएं, जारी है मैला ढोने की बदकिस्मती

मैला ढुलवाना अपराध है, लेकिन फिर भी एक बहुत बड़ी आबादी इस काम से आज भी जुड़ी हुई है। क्यों इन समुदाय के पुनर्वास के लिए बनी तमाम योजनाएं बेकार साबित हो रही हैं। 18:34 PM, Jun 19, 2013

CJ: एक समाज जो हर रोज भुगत रहा है नर्क की जिंदगी

दुनिया कहां की कहां पहुंच गई, लेकिन आज भी कुछ लोग रोज़ी रोटी के लिए ऐसे काम करने पर मजबूर हैं, जो इंसानियत की नज़र से देखें तो बेहद शर्मनाक हैं। 17:55 PM, Jun 19, 2013

CJ: यहां पानी नहीं सिर्फ बिल भेज रहा है दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली का जल विभाग हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसा रहा है। साथ ही बिना पानी दिए यह उन लोगों से इसकी भारी कीमत भी वसूल रहा है। 14:31 PM, May 21, 2013

CJ: छेड़खानी से बचने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा

एप्लीकेशन को एक बार फोन में डाउनलोड करने के बाद मुश्किल हालात में फंसी लड़की या महिला को सिर्फ एक बटन दबाने के बाद पुलिस की सहायता मिल सकती है। इस एप्लीकेशन की खासियत है कि मोबाइल में हेल्प बटन दबाते ही एक मैसेज नजदीक के पुलिस थाने में और दूसरा परिवार के पास पहुंच जाता है। 13:14 PM, May 21, 2013

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013
IBN7