IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

बदहाल हैं ये गुफाएं

Posted on Jun 15, 2008 at 01:54pm IST | Updated Jun 16, 2008 at 09:50am IST

धार। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की इन गुफाओं के बारे में कहा जाता है कि भीम ने यहां पर एक शिवलिंग स्थापित किया था। शिवलिंग तो जरूर दिखाई दिया, लेकिन बेहद खराब हालत में।

इन गुफाओं को देखकर अचरज होता है कि पुराने जमाने में इन गुफाओं को बनाया गया होगा। आज के दौर में मशीनों से पहाड़ों को तराशकर ऐसी गुफाएं बनाना काफी मुश्किल काम है।




यहां पर सबसे पहली गुफा को भीम गुफा भी कहा जाता है। कहते हैं इसे भीम ने बनाया था। वो इस गुफा में शिवजी की पूजा किया करते थे। यहां शिवलिंग की आकृति का एक पत्थर भी है।

मगर गुफा के हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं। पत्थर गल-गल कर मिट्टी में तब्दील हो चुके हैं। घुटने तक कीचड़ और पानी जमा हो गया है। लेकिन इस धरोहर की कोई सुध लेने वाला नहीं है।

वैसे पुरातत्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक इन गुफाओं में कभी बौद्ध भिक्षु रहे होंगे। मगर मान्यता ये भी है कि बौद्धों से पहले इन गुफाओं में पांडव आकर रहे थे।

पहले यहां देशी-विदेशी पर्यटक आया करते थे। लेकिन अब तो यहां के लोगों को पर्यटकों को देखे अरसा बीत चुका है। वो गुफाएं जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें पांडवों ने बनवाया था, वो अपने हाल पर रो रही हैं। मगर कोई देखने सुनने वाला नहीं है।

क्या इन गुफाओं में सचमुच कभी पांडव रहे होंगे। यहां के लोग कम से कम यही मानते हैं। पहले भीम गुफा के अंदर मौजूद शिवलिंग की लोग पूजा करने आते थे।

स्थानीय लोगों की अभी भी यही आस्था है कि इस शिवलिंग को भीम ने बनवाया था। मगर गुफा के हाल बुरे होने के बाद से अब यहां कोई नहीं आता।

भीम गुफा अंदर से देखने में काफी रहस्य समेटे सी लगती है। टपकता पानी, शिवलिंग के आकार का पत्थर और ये आभास की कभी यहां बलशालि भीम ने तपस्या की होगी, इसे और रहस्यनुमा सा बना देता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Cave, Dhaar, MP



पिछली खबर
पांडवों के निशान
अगली खबर
जुए में सबकुछ गंवाया पांडवों ने

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7