IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

भारतीय रेल की हकीकत, ये आंकड़े खुद गवाही देते हैं

Posted on Feb 25, 2011 at 08:52am IST | Updated Feb 25, 2011 at 02:00pm IST

नई दिल्ली। लोक लुभावन नुस्खों पर हांकी जा रही भारतीय रेलवे तकनीक के स्तर पर लगातार पिछड़ती जा रही है। एक तरफ तो उसे हवाई मार्ग और सड़क मार्ग से चुनौती मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ उस पर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का दबाव है। लेकिन देश की लाइफ लाइन मानी जाने वाली भारतीय रेल उम्मीदों के बोझ को नहीं उठा पा रही।

भले ही भारतीय रेल अपनी लंबाई-चौड़ाई और मुसाफिरों की तादाद को लेकर इतराए। लेकिन सुविधा, रफ्तार, सुरक्षा और क्षमताओं के मामले में दुनिया के छोटे-मोटे देशों के मुकाबले में भी ये कहीं नहीं ठहरती। साल 2009 में रेलगाड़ी में डकैती के 280 मामले और साल 2010 के नवंबर महीने तक 297 मामले दर्ज किए गए।

भारतीय रेल की हकीकत, ये आंकड़े खुद गवाही देते हैं
रेल बजट और आम बजट से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

यही नहीं, साल 2009 में ट्रेन में हत्या के 20 मामले सामने आए तो 2010 में नवंबर तक 23 मामले सामने आए। 2009 में छेड़खानी के 55 मामले दर्ज किए गए तो 2010 के नवंबर महीने तक 40 मामले। 2010 में रेलवे 90 हादसों की शिकार हुई, इन हादसों में 302 लोगों की मौत हुई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय रेल कितना पीछे है। रेलवे के टेक्निकल अपग्रेडेशन की कोशिश बीते 20 साल से नहीं हुई है।




रेलवे के पास आज जो एलएचबी कोट, रोलिंग स्टॉक, एयर ब्रेक प्रणाली, मॉडर्न कंक्रीट स्लीपर, लॉन्ग वेल्डेड रेल, मॉडर्न लोको इंजन, मॉडर्न रूट रिले इंटरलॉकिंग, ट्रैक सिग्नलिंग सिस्टम और पैनल इंटरलॉकिंग की तकनीक है, वो 20 साल पुरानी है। छोटे देशों में मालगाड़ियां 25 मीट्रिक टन एक्सेल लोड लेती हैं, उनकी रफ्तार 120-150 किमी प्रति घंटा होती है। जबकि भारतीय रेल की मालगाड़ियां 18 से 20 मीट्रिक टन लोड लेती हैं और रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा होती है। दूसरे देशों में यात्री गाड़ियां 250-300 किमी की रफ्तार से चलती हैं और भारत में केवल 80-90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।

हालांकि ये और बात है कि रेलवे यात्री गाड़ियों के 110 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का दावा करती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india rail, budget, mamta, parliament, safety



पिछली खबर
भोपाल गैस कांड: SC करेगा राहत राशि बढ़ाने पर सुनवाई
अगली खबर
देखें: रेल बजट पर खास पेशकश और लाइव कवरेज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7