IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक नीचे

Posted on Apr 01, 2011 at 06:04pm IST

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 24.83 अंकों की गिरावट के साथ 19,420.39 पर और निफ्टी 7.70 अंकों की गिरावट के साथ 5,826.05 पर बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.89 अंकों की तेजी के साथ 19,463.11 पर खुला। सेंसेक्स ने 19,562.55 के ऊपरी और 19,382.35 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। रिलायंस कम्युनिकेशंस (3.67 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.03 फीसदी), भेल (2.57 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.42 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.65 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक नीचे
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में प्रमुख रहे एनटीपीसी (2.12 फीसदी), एसबीआई (1.75 फीसदी), आरआईएल (1.19 फीसदी), टाटा पावर (1.04 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.90 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.25 अंक की तेजी के साथ 5,835.00 पर खुला। निफ्टी ने 5,860.20 के ऊपरी और 5,810.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 109.54 अंकों की तेजी के साथ 6,982.94 पर और स्मॉलकैप 182.30 अंकों की तेजी के साथ 8,358.19 पर बंद हुए।

बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.60 फीसदी), धातु (1.15 फीसदी), बिजली (0.93 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.84 फीसदी) और वाहन (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज

बीएसई में गिरावट दर्ज करने वाले चार सेक्टरों में रहे बैंकिंग (0.83 फीसदी), तेल एवं गैस (0.59 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 2178 शेयरों में तेजी और 682 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 96 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sensex, close, down, bse, nifty



पिछली खबर
दुनिया में भारतीयों के पास सोने का सबसे बड़ा भंडार
अगली खबर
विदेशी मुद्रा भंडार में 2.4 करोड़ डॉलर की गिरावट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012

फिच पर रेटिंग सुधारने के लिए सरकार का दबाव

सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है। 15:08 PM, May 17, 2012

रिकार्ड गिरावट के बाद रुपये की कीमत में सुधार

रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है। 13:50 PM, May 17, 2012

शेयर बाजार में तेजी, 88 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 88.99 अंकों की बढ़त के साथ 16119.08 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4878.60 पर खुला। 10:37 AM, May 17, 2012
IBN7