नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में करारी हार पर सीपीएम नेता वृंदा कारत ने माना कि पार्टी की हार की कई वजहें हैं। कारत ने कहा कि पार्टी की नीतियां सही थीं, लेकिन उसे सही तरीके से आम आदमी तक पहुंचाने में कुछ कमी रह गई। वृंदा ने आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉटसीट पर मैनेजिंग एडिटर आशुतोष के सामने किन पहलुओं पर पार्टी को सोचने की जरुरत है उसपर चर्चा की।

जब उसने हार की वजह पूछा गया तो उन्होंने माना कि पश्चिम बंगाल में 2009 के बाद गलत प्रचार की वजह से सरकार और जनता के बीच कुछ दूरियां बढ़ गई। जिसे कम करने में पार्टी पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई। इसके अलावा कारत ने कहा कि पूरे देश में इस समय परिवर्तन का दौर है ऐसे में पश्चिम बंगाल की जनता ने भी एक बार दूसरे को मौका देने का मन बनाया।
केरल के बारे में वृंदा कारत ने कहा कि उनकी पार्टी दो सीट ने पीछे रह गई। लेकिन उनकी बड़ी जीत ये है कि पार्टी ने कड़ी टक्कर दी। इतिहास में कोई सतारूढ़ पार्टी इतनी कम अंतर से पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की नीतियां पश्चिम बंगाल और केरल दोनों जगहों पर सही रही, लेकिन वो सही से लागू नहीं हो पाई। आखिर में उन्होंने कहा कि पार्टी अब फिर से जनता के बीच जाएगी और बढ़ी दूरियां कम करने की कोशिश करेगी।
पूरी बातचीत वीडियो में देखें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: hot seat, west bengal assembly elections 2011, karat, run, point








कमेंट्स
2