IBN7 IBN7

[+] 179 और खबरें

बोले विशाल, मेरा क्रिएटिव जन्म गुलजार साहब से हुआ है

Posted on May 22, 2011 at 08:40pm IST | Updated May 22, 2011 at 08:58pm IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसा मौका पहली बार आया है जब एक साथ पति-पत्नी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। जाने-माने संगीतकार और निर्देशक विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज को इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉटसीट में मैनेजिंग एडिटर आशुतोष से खास बातचीत के दौरान विशाल और रेखा ने फिल्म और निजी जिंदगी से जुड़ी कई राज खोले।

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज को फिल्म 'इश्किया' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार चुना गया जबकि उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज को 'इश्किया' में गाए गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार दिया गया। इश्किया के निर्माता-निर्देशन खुद विशाल भारद्वाज हैं।

बोले विशाल, मेरा क्रिएटिव जन्म गुलजार साहब से हुआ है
रेखा भारद्वाज ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि इस बार दोनों पति-पत्नी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है तो वो खुशी से झूम उठीं, उन्होंने कसकर विशाल भारद्वाज को गले लगाया और खूब जोर-जोर से चिल्लाईं। रेखा ने सबसे पहले गुलजार साहब को फोन कर इस खुशी के बारे में बताया।




वहीं विशाल ने कहा कि मेरा क्रिएटिव जन्म गुलजार साहब से हुआ है। मैं गुलजार साहब को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। गुलजार के गानों में जिंदगी का अनुभव होता है। विशाल ने कहा कि गुलजार साहब की जितनी तारीफ की जाए वो कम होगा।

हॉट सीट पर रेखा ने कहा कि गाना मेरे लिए किसी इबादत से कम नहीं है। साथ ही रेखा ने माना कि विशाल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। एक सवाल के जवाब में रेखा ने माना कि विशाल शादी से पहले अच्छे संगीतकार तो थे ही लेकिन मुझे प्रभावित करने के लिए वो क्लासिकल कंपोजर बने।

विशाल के बारे में बताते हुए रेखा ने कहा कि विशाल की सबसे अच्छी बात ये है कि वो हमारे बीच जो कुछ होते हैं वो उसे पर्दे पर उतारने की कोशिश करते हैं। वो किरदारों में ऐसी जान डाल देते हैं जो लोकप्रिय हो जाता है।

आखिर में विशाल ने कहा कि भारतीय म्यूजिक अपने नए दौर पर पहुंच गया है। एक बार फिर क्लासिकल म्यूजिक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्ट्रांग फिमेल करेक्टर पसंद है। इसलिए वो अपनी फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को प्रमुखता देते हैं। विशाल नकल की आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो निश्चित ही टैरनटीनो की स्टाइल से प्रभावित हैं लेकिन वो उनकी नकल नहीं करते। विशाल ने साफ कहा कि वो मूलत: संगीतकार हैं। विशाल की सफल फिल्मों में मकबूल, ओमकारा, कमीने, इश्किया और सात खून माफ हैं।

पूरी बातचीत वीडियो में देखें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: hot seat, vishal bhardwaj, rekah, national awards



पिछली खबर
सलमान को चाहिए ‘कमीनी और होनहार’ बीवी
अगली खबर
आमिर हैं फेसबुक के किंग, नंबर-2 पर दबंग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7