IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

बेघर महिलाओं के आश्रय के लिए लड़ रहे हैं इंदू

Posted on Nov 11, 2008 at 07:14pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। दिल्ली शहर में हजारों महिलाएं शोषित होने को मजबूर हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके पास रात गुजारने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। किसी को इनकी फ़िकर भी नहीं। सरकार भी इनके आश्रय की जरूरत को पूरा करने के बजाए इन्हें एक जगह से दूसरी जगह खदेड़ देती है। दिल्ली के इंदूप्रकाश सिंह इन बेसहारा औरतों के लिए आश्रयगृह के लिए लड़ रहे हैं। सिटीजन जर्नलिस्ट बन कर वो बता रहे हैं फुटपाथ पर रहने वालों की तकलीफ।

इंदूप्रकाश सिंह दिल्ली में रहते हैं। वो और उनके साथी पिछले 8 साल से उन लोगों को आश्रय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं जो बेघर हैं और बेहद खराब और अमानवीय हालत में खुले आसमान के नीचे जीने के लिए मजबूर हैं।

दिल्ली में फुटपाथ पर रहने वालों की संख्या एक लाख से ऊपर है। सरकार ने इनके लिए एक स्कीम बनाई नाइट शेल्टर। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त एक लाख लोगों के लिए सिर्फ 10 शेल्टर होम यानी आश्रय घर चल रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से एक भी शेल्टर होम महिलाओं के लिए नहीं है।

ऐसा नहीं है कि बेघर महिलाओं के आश्रय घर बनाये ही नहीं गए थे। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिये भी नाइट शेल्टर बनवाए थे। लेकिन उनका क्या हुआ इस पर इंदू ने प्रकाश डाला।




इंदूप्रकाश ने पालिका का जायजा लिया और बताया कि यहां पर एक इमारत है जो महिलाओं के लिए एकमात्र शेल्टर होम हुआ करता था जो कि आज एनडीएमसी का स्टाफ हाउसिंग कॉम्पलेक्स है। 2004 में जब बेघर महिलाओं को यहां से निकाला गया उस वक्त अधिकारियों ने ये भी नहीं सोचा कि आखिर ये महिलाएं जायेंगी कहां।

शेल्टर होम बंद करने के खिलाफ इंदू और उनके साथियों ने आवाज उठाई। सरकार के दबाव में कुछ महीने बाद यमुना पुश्ता पर महिलाओं के लिए दूसरा नाइट शेल्टर खोला गया।

यमुना पुश्ता में 2004 में महिलाओं के लिए आश्रय बना था। 2007 में इसे बंद कर दिया गया। अधिकारियों से पूछे जाने पर ये पता चला कि इस जगह को वो गोदाम के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

दिल्ली में लगभग 10,000 महिलाएं बेघर हैं। छत तो दूर इनके लिये पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था नहीं है।

नेशनल कमीशन फॉर विमेन के एक सर्वे के मुताबिक ऐसी करीब 96.5 प्रतिशत महिलाओं के साथ शारीरिक-मानसिक शोषण हुआ है। शोषकों में सरकारी कर्मचारी और कानून के रखवाले सबसे ज़्यादा थे

इंदू ने महिलाओं के शेल्टर को लेकर मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्मल छाया स्कीम पहले से चल रही है। जबकि निर्मल छाया अपराधी महिलाओं के लिए जेल है न कि बेघर महिलाओं के लिए आश्रय घर।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Women, Saftey, Delhi



पिछली खबर
बच्चों के लिए नारायण राव का प्यार
अगली खबर
बर्बाद होते पानी के लिए बरोट की लड़ाई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7