IBN7 IBN7

[+] 186 और खबरें

दयानंद का हुआ मेडिकल, अब होगी पूछताछ

Posted on Nov 14, 2008 at 08:48 | Updated Nov 14, 2008 at 22:53

Email
Print
0

मुंबई। लखनऊ की कोर्ट की तरफ से मिले ट्रांजिट रिमांड के बाद एटीएस की टीम स्वयंभू शंक्राचार्य दयानंद पांडे को लेकर मुंबई पहुंच गई है जहां देर रात उनका केईएम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब उनसे धमाकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। एटीएस के गिरफ्त में आए दयानंद पांडे, महंत अमृतानंद उर्फ सुधाकर द्विवेदी के नाम से भी जाने जाते हैं।

दयानंद पांडे मालेगांव धमाकों के साजिश का आरोपी है। पूछताछ में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित ने दयानंद का नाम लिया था। एटीएस की मानें तो साध्वी ने एटीएस के सामने कबूल किया कि हरिद्वार शारदा आश्रम में वो दयानंद पांडे से अक्सर मिलती थी। उसी आश्रम में दोनों से कर्नल पीएस पुरोहित से भी मुलाकात हुई थी। उसके बाद जम्मू आश्रम में पुरोहित और दयानंद की कई बार मुलाकात हुई।

दयानंद पांडे का एक अहम ठिकाना फरीदाबाद का चक्रेश्वर मंदिर में भी था। इस मंदिर में दयानंद हफ्तों तक रुकते थे। इस दौरान कई बड़े-बड़े लोग दयानंद से मिलते थे। मंदिर का एंट्री रजिस्टर को खंगालने के बाद ये पता चला कि दयानंद से मिलने वालों में दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा रही है। रजिस्टर में यशपाल सिंह का नाम कई बार दर्ज है। सवाल उठता है कि ये यशपाल सिंह कौन हैं। सूत्रों के मुताबिक यशपाल सिंह और दयानंद पांडे बंद कमरे में घंटों बातें करते थे। एटीएस को शक है कि कहीं यशपाल भी साजिश की एक कड़ी तो नहीं है।




एटीएस के पास कई और सबूत दयानंद के खिलाफ है। एटीएस के मुताबिक दयानंद पांडे ने वाराणसी के एक मठ को 15 लाख रुपए दिए और उस मठ से अपने लिए कथित शंकराचार्य का टाइटल खरीदा। दयानंद पर गैरकानूनी तरीकों से दौलत हासिल करने का आरोप है। दयानंद महंगे मोबाइल और लैपटॉप का भी शौकीन है। खबर ये भी है कि मध्यप्रदेश और गुजरात की दो महिलाओं से भी उनके ताल्लुक हैं।


IBNKhabarMore on: Mumbai, Pragya, dyanand, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
समझौता एक्स. ब्लास्ट में भी प्रज्ञा का हाथ!
अगली खबर
छत्तीसगढ़ः करीब 60% वोटिंग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

गरीबों में मुफ्त में नहीं बंटेगी 25 लाख टन अनाज

अगले 6 महीने में केंद्र सरकार राज्यों को BPL के भाव पर 25 लाख टन गेहूं और चावल बांटेगी। 09:45 AM, Sep 03, 2010

इच्छाधारी बाबा के खुले राज, 1215 पेज की चार्जशीट दायर

इच्छाधारी उर्फ बाबा भीमानंद एक बार फिर चर्चा में है। वही इच्छाधारी जो देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत तिहाड़ में बंद है। 08:21 AM, Sep 03, 2010

FCI के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ा

पंजाब के फिरोजपुर में एफसीआई के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ गया। 08:18 AM, Sep 03, 2010

हथियारबंद चाहता था नसबंदी को बढ़ावा दे डिस्कवरी

एक अमेरिकी नागरिक ने बुधवार रात को डिस्कवरी चैनल के मुख्यालय में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया। 17:13 PM, Sep 02, 2010

जय पासवान को छोड़कर 7 नक्सली खूंखार नहीं:पुलिस

जय पासवान ही एक ऐसा है जिस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं जबकि अन्य के साथ ऐसा नहीं हैं। 12:50 PM, Sep 02, 2010

नक्सलियों का दावा, एक बंधक की हत्या कर दी है!

मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों से फोन पर बातचीत में यह दावा किया। 12:23 PM, Sep 02, 2010

INB अवॉर्ड्स समारोह में नेटवर्क 18 की धूम

इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स 2010 की घोषणा हो गई है। दिल्ली में हुए इस अवॉर्ड्स के ऐलान में नेटवर्क 18 की धूम रही। 23:20 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7