जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में अधिकारियों का कहना है कि भारी बर्फवारी और बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा निर्धारित 29 जून से शुरू होने के आसार नहीं हैं। भगवान शिव की प्रतिमा माना जाने वाला बर्फ का शिवलिंग भी अभी स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर नहीं हुआ है।
अमरनाथ यात्रा के मार्ग में भारी बर्फ जमी हुई है और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर के जरिए भी हिंदू श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा तक ले जाने में बाधा पहुंच रही है। इसके चलते अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजन भी नहीं किया जा सका है। जानकार सूत्रों के मुताबिक यात्रा मार्ग के कुछ हिस्से में मूसलाधार बारिश हो रही है।

श्राइन बोर्ड 29 जून से यात्रा शुरू कराने के लिए 25 जून तक सभी बंदोबस्त पूरे करने का प्रयास कर रहा है लेकिन बर्फबारी और बारिश के कारण रास्ते से बर्फ हटाने का काम बाधित हो रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, "स्थिति ऐसी है कि अभी तक किसी को भी इस यात्रा के मुख्य आकर्षण शिवलिंग की झलक नहीं मिली है।"
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Amarnath Yatra, India, Hindu Pilgrims, devotee, kashmir, snowfall








कमेंट्स
0