IBN7 IBN7

[+] 186 और खबरें

स्वामी दयानंद से हरियाणा पुलिस की पूछताछ

Posted on Nov 15, 2008 at 13:31 | Updated Nov 17, 2008 at 18:59

Email
Print
0

मुंबई। मालेगांव धमाके के आरोप में कानपुर से पकड़े गए स्वामी दयानंद से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस दयानंद से समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

दरअसल मुंबई एटीएस को जांच में ऐसे सुराग हाथ लगे हैं कि समझौता एक्सप्रेस में हुए ब्लास्ट में भी साध्वी प्रज्ञा और दयानंद का हाथ था।

18 फरवरी 2007 को दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस को हरियाणा के पानीपत के पास दीवाना स्टेशन पर उड़ा दिया गया था। इस घटना में 68 लोगों की मौत हो गई थी।

हरियाणा पुलिस समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के गुनहगारों की तलाश में दो साल से खाक छान रही। लेकिन अब हरियाणा पुलिस मुंबई में डेरा डाले हुए है। उसे शक है कि मालेगांव और पानीपत का मोड्यूल एक ही हो सकता है। यानि पानीपत में समझौता एक्सप्रेस को उड़ाने में साध्वी और ले.कर्नल पुरोहित का हाथ हो सकता है।

गौरतलब है कि समझौता ब्लास्ट मामले की जांच को लेकर हरियाणा रेलवे पुलिस की एक टीम मुंबई में है। किस तरह की वह जांच करना चाह रही है इस बारे खुद रेलवे पुलिस के आईजी के के मिश्रा ने IBN7 संवाददाता अमित चौधरी से कुछ खास बातचीत की।

मिश्रा ने कहा कि समझौता ब्लास्ट के बारे में सबको पता है। पिछले दिनों जहां कहीं भी, जिस भी राज्य में ऐसी कोई ब्रेकथ्रू हुई है वहां पर हमने अपनी टीम भेजी थी। हमने अपनी टीम इंदौर भी भेजी थी, अहमदाबाद भी भेजी थी, सूरत भी भेजी थी। वहां हमें कोई लीड मिला नहीं। अभी जो ये मुंबई में ब्रेकथ्रू हुआ है मालेगांव ब्लास्ट के बारे में वहां हमने अपनी टीम भेजी है और एटीएस के जो सीनियर ऑफिसर्स हैं उनके साथ भी हम संपर्क में हैं।

यह पूछे जाने पर कि कोई ऐसा प्वाइंट जिसे लेकर उन्हें लगा हो कि हां ये आदमी इसमें इनवॉल्व हो सकते हैं, आईजी ने कहा - समझौता ब्लास्ट में जो सूटकेस यूज हुए थे और उनके जो कवर सिलवाए गए थे ये सारा काम इंदौर में हुआ था। वहां तक हम पहुंचे थे हमारी तफ्तीश पहुंची थी। और जो लोग पकड़े गए हैं जिनकी तफ्तीश मुंबई एटीएस कर रही है ये भी इंदौर से जुड़े हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रख कर हमने अपनी टीम को मुंबई भेजा है।

मालूम हो कि मालेगांव धमाकों के आरोप में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा सिंह इस मामले में भी फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई एटीएस के बाद अब हरियाणा की राजकीय रेलवे पुलिस भी उन्हें लेकर अपनी जांच तेज कर चुकी है।


IBNKhabarMore on: Dayanand, ATS, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
'पुरोहित ने दिया था समझौता एक्स. धमाकों का RDX'
अगली खबर
राज ठाकरे को जमानत, पुलिस की अर्जी खारिज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

गरीबों में मुफ्त में नहीं बंटेगी 25 लाख टन अनाज

अगले 6 महीने में केंद्र सरकार राज्यों को BPL के भाव पर 25 लाख टन गेहूं और चावल बांटेगी। 09:45 AM, Sep 03, 2010

इच्छाधारी बाबा के खुले राज, 1215 पेज की चार्जशीट दायर

इच्छाधारी उर्फ बाबा भीमानंद एक बार फिर चर्चा में है। वही इच्छाधारी जो देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत तिहाड़ में बंद है। 08:21 AM, Sep 03, 2010

FCI के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ा

पंजाब के फिरोजपुर में एफसीआई के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ गया। 08:18 AM, Sep 03, 2010

हथियारबंद चाहता था नसबंदी को बढ़ावा दे डिस्कवरी

एक अमेरिकी नागरिक ने बुधवार रात को डिस्कवरी चैनल के मुख्यालय में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया। 17:13 PM, Sep 02, 2010

जय पासवान को छोड़कर 7 नक्सली खूंखार नहीं:पुलिस

जय पासवान ही एक ऐसा है जिस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं जबकि अन्य के साथ ऐसा नहीं हैं। 12:50 PM, Sep 02, 2010

नक्सलियों का दावा, एक बंधक की हत्या कर दी है!

मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों से फोन पर बातचीत में यह दावा किया। 12:23 PM, Sep 02, 2010

INB अवॉर्ड्स समारोह में नेटवर्क 18 की धूम

इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स 2010 की घोषणा हो गई है। दिल्ली में हुए इस अवॉर्ड्स के ऐलान में नेटवर्क 18 की धूम रही। 23:20 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7