IBN7 IBN7

[+] 153 और खबरें

बीजेपी लोकपाल के पक्ष में, पर पत्ते खोलेंगे संसद में: राजनाथ

Posted on Jun 19, 2011 at 08:16pm IST | Updated Jun 19, 2011 at 08:26pm IST

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल बिल बनना चाहिए, बीजेपी लोकपाल बिल का समर्थन करती है। ये कहना बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राजनाथ सिंह का है। लेकिन उन्होंने लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री का पद हो या नहीं, इस सवाल पर चुप्पी साध ली। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉट सीट में मैनेजिंग एडिटर आशुतोष द्वारा लोकपाल बिल को लेकर किए गए कई सवालों के जवाब राजनाथ सिंह ने दिए।

राजनाथ सिंह का कहना है कि जिस समय बीजेपी की सरकार केन्द्र में थी, उसी वक्त उनकी पार्टी ने लोकपाल बिल को लेकर सक्रियता दिखाई थी। लेकिन संसद में उसे वो पारित नहीं करा पाए थे। बीजेपी आज भी लोकपाल बिल के पक्ष में है। लेकिन मौजूदा सरकार की क्या मशां है ये गंभीर विषय है। साथ ही ये सवाल है कि सरकार किस तरह की लोकपाल बिल चाहती है। क्योंकि अभी तक उनकी पार्टी से कोई राय नहीं ली गई है। बीजेपी ने लोकपाल को लेकर अपना फैसला कर लिया है।

बीजेपी लोकपाल के पक्ष में, पर पत्ते खोलेंगे संसद में: राजनाथ

उन्होंने कहा कि सरकार बिल को लेकर संसद में लेकर आए उसपर चर्चा हो, बीजेपी लोकपाल बिल को पारित कराना चाहती है। लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री का पद हो या नहीं, इस पर बीजेपी संसद में अपना पक्ष रखेगी। अभी इस पर बोलना सही नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने बीजेपी से इस बिल को लेकर कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद में इस बिल को लेकर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन पहले सरकार उसे संसद में तो लेकर आए।




अन्ना हजारे की मांग पर राजनाथ ने कहा कि वो समाज के अहम सदस्य हैं उनकी मांगों पर विचार करने की जरूरत है। सरकार के साथ हो रही बातचीत पर उनकी पार्टी की नजर बनी है। सरकार को अड़ियल रुख के बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

कर्नाटक के मुख्य़मंत्री येदुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में सफाई देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पहली नजर में येदुरप्पा भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाते हैं तो वो अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देंगे।

(पूरी बातचीत वीडियो में देखें।)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lokpall bill, bjp, congress, sansad, pm, anna hajare



पिछली खबर
सोनिया ने अन्ना से पूछा, क्यों सार्वजनिक कर दी चिट्ठी?
अगली खबर
लोकपाल बिल को लेकर कांग्रेस की बैठक में रणनीति तैयार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

7

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012

हत्या मामले में माकपा के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को मार्क्सएवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन नेताओं को अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की हत्या में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया। 20:53 PM, May 17, 2012

राज्यसभा में गूंजा बुनकरों की समस्या, कार्यवाही ठप

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को देशभर में बुनकरों की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 17:08 PM, May 16, 2012

देखें: कार्टून पर बवाल, तो क्या इनपर भी उठेंगे सवाल?

पहले कार्टून तो अब पूरी किताब को ही हटाने की बात की जा रही है। सवाल है कि ये सिलसिला कहा रुकेगा। नजर डालिए ऐसे ही कार्टून्स पर जिनपर कल कोई सवाल उठा सकता है। 14:21 PM, May 16, 2012
IBN7