नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार के तरीके से राहुल बजाज बेहद नाराज हैं। राहुल बजाज का कहना है कि सरकार अब तक भ्रष्टाचार पर सोती रही। अब जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं और लोगों की नाराजगी बढ़ी है, तो सरकार सही दिशा में कदम नहीं उठा रही है।
राहुल बजाज का मानना है कि अन्ना हजारे और बाबा रामदेव को इतना जबर्दस्त समर्थन लोगों के आक्रोश के चलते मिला है। राहुल बजाज के मुताबिक वो नहीं चाहते हैं कि समानांतर सरकार चले लेकिन काले धन को वापस लाने के लिए सरकार को सचमुच गंभीर कोशिश करनी होगी। उनके मुताबिक सरकार चाहती तो काले धन को वापस लाने के लिए आम माफी का कदम भी उठा सकती है।
वहीं राहुल बजाज का मानना है कि भारत आर्थिक या सैनिक महाशक्ति अभी नहीं बना है। राहुल बजाज के मुताबिक हम आर्थिक और सैनिक तौर पर कमजोर हैं। भारत के आंत्रप्रेन्योर हैं जिनके चलते देश तरक्की कर रहा है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Rahul Bajaj, Bajaj Auto, India Business, India Corruption, Anna Hazare, Baba Ramdev








कमेंट्स
0