IBN7 IBN7

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Posted on Jun 22, 2011 at 04:46pm IST

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 9.67 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17550.63 पर जबकि निफ्टी 2.45 अंक की मामूली तेजी के साथ 5278.30 पर बंद हुआ। बुधवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 99.07 अंक बढ़कर 17,659.37 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 28.8 अंक बढ़कर 5,304.65 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17678.86 के उच्च व 17492.19 के निम्न और निफ्टी ने 5310.50 के उच्च और 5262.50 के उच्च स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.39 फीसदी), ओएनजीसी (2.05 फीसदी), सिप्ला (1.99 फीसदी), बजाज ऑटो (1.68 फीसदी) और टाटा पावर (1.60 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.42 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.39 फीसदी), भारती एयरटेल (2.32 फीसदी), टीसीएस (1.86 फीसदी) और जिंदल स्टील (1.46 फीसदी) के शेयरों में अच्छी खासी गिरावट आई। बीएसई के कुल 13 में से छह सेक्टरों में मामूली तेजी जबकि सात सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस (0.28 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.24 फीसदी), बैंकिंग (0.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.02 फीसदी), बिजली (0.02 फीसदी) और वाहन (0.01फीसदी) सेक्टर में मामूली तेजी जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.83 फीसदी), रियल्टी (2.29 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.67 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) में गिरावट का रुख देखा गया।

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा। मिडकैप 55.56 अंक गिरकर 6528.41 पर जबकि स्मॉलकैप 66.43 अंक गिरकर 7807.71 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1035 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1797 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: share market, close, bse, up, nifty, down



पिछली खबर
ब्लैकबेरी के शेयरों में गिरावट, घटाएगी 200 नौकरियां
अगली खबर
बीपी डील को जल्द मंजूरी मिलेः रिलायंस इंडस्ट्रीज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स!

ढ़ाई साल की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली की वजह से बाजार 0.5 फीसदी तक गिरे। सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 20,235 और निफ्टी 30 अंक गिरकर 6,157 पर बंद हुए। 20:28 PM, May 20, 2013

आरबीआई हो होमलोन रेगुलेटरः एसबीआई

होम लोन के लिए अलग से रेगुलेटर बनाए जाने का एसबीआई ने विरोध किया है। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी का कहना है कि होम लोन के लिए अलग से रेगुलेटर होने की बजाय आरबीआई को ही रेगुलेटर बनना चाहिए। 13:46 PM, May 20, 2013

गोल्ड खरीदने का गोल्डेन चांस, 25 हजार के नीचे पहुंचा

सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट आई है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में देखने को मिल रहा है। 12:51 PM, May 20, 2013

मर्सिडीज लाएगी 20 लाख रुपये में हैचबैक कार

जल्द ही आप मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार की सवारी सिर्फ 20 लाख रुपये में कर पाएंगे। जी हां, मंदी से मुकाबला करने और लग्जरी कार बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से कंपनी प्रीमियम हैचबैक कारों पर फोकस बढ़ा रही है। 10:34 AM, May 20, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 135 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 135.59 अंकों की तेजी के साथ 20,421.71 पर खुला। 10:11 AM, May 20, 2013

अब केबल टीवी कारोबार में एमटीएनएल और बीएसएनएल!

सरकारी टेलीकॉम कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल केबल टीवी और ब्रॉडकास्टिंग सर्विस देने की तैयारी कर रही हैं। 09:00 AM, May 20, 2013

वॉलमार्ट को राहत के आसार, बंद हो सकती है जांच - सूत्र

भारत में पैर पसारने के लिए तैयार मल्टीनेशनल रिटेल कंपनी वॉलमार्ट को बड़ी राहत मिल सकती है। खबर है कि कंपनी पर लॉबिंग का मामला बंद किया जा सकता है। 08:32 AM, May 20, 2013

इंफोसिस को झटका, 582 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस थमाया

टैक्स का टेंशन देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का पीछा नहीं छोड़ रही है। इंफोसिस को आयकर विभाग ने करीब 582 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस भेजा है। 08:31 AM, May 20, 2013

सीट के हिसाब से पैसा वसूलने पर एयरलाइंस को फटकार

हर सीट पर प्रीमियम वसूलने की एयरलाइंस की हरकतों से विमानन मंत्रालय नाराज है। अब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वो किराए में कमी करने और खास सीटों के पूरे डिटेल बताएं। 15:37 PM, May 18, 2013

बिल गेट्स एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स के पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12:46 PM, May 18, 2013
IBN7