IBN7 IBN7

बीपी डील को जल्द मंजूरी मिलेः रिलायंस इंडस्ट्रीज

  • moneycontrol.com
Posted on Jun 23, 2011 at 11:26am IST

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीपी डील को मंजूरी मिलने में देरी पर चिंता जताई है। कंपनी ने सवाल उठाया है कि सभी जरुरी दस्तावेज दाखिल करने के बाद भी सरकार इस डील को मंजूरी क्यों नहीं दे रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने साफ कर दिया है कि ऑयल एक्सप्लोरेशन बढ़ाने के लिए इस डील को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है। कंपनी ने कहा कि एक्सप्लोरेशन में विस्तार के लिए बीपी का निवेश और टेक्नोलॉजी जरुरी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फरवरी में ही ब्रिटिश पेट्रोलियम के साथ करीब 7.25 अरब डॉलर का सौदा किया था। सौदे के तहत ब्रिटिश पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 23 ऑयल और गैस ब्लॉक में 30 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।

सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डीजीएच के उस आदेश पर भी आपत्ति जताई है जहां कंपनी को केजी-डी6 बेसिन में कुएं जल्द से जल्द खोदने को कहा गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मानना है कि जल्द से जल्द कुएं खोदना आगे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डीजीएच ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ये आदेश केजी-डी6 बेसिन में गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: reliance, business



पिछली खबर
मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
अगली खबर
खाद्य पदार्थों की महंगाई दर बढ़कर 9.13 प्रतिशत हुई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.41 अंकों की तेजी के साथ 19,791.74 पर खुला। 09:48 AM, May 24, 2013

टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 6528 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 6528 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 433.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 09:29 AM, May 24, 2013

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा भी चलेगा। 09:29 AM, May 24, 2013

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रुकेगी: TRAI

देशभर के मोबाइल कस्टमर अनचाही कॉल और एसएमएस से परेशान हैं। यही नहीं धोखे से वैल्यू एडेड सर्विसेस देकर ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियां लूट रही हैं। 09:10 AM, May 24, 2013

जोरदार फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटकर बंद

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। 17:35 PM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.32 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.92 पर खुला। 10:27 AM, May 23, 2013

मार्च तक शुरू होगी रिलायंस जियो की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अगले साल मार्च तक पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 2-3 साल में रिलायंस जियो इंफोकॉम की भारत के पूर्वी भाग में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। 09:05 AM, May 23, 2013

56 के नीचे नहीं गिरेगा रुपया: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। रुपया 6 महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल रुपया 55.5 के पार चला गया है। 09:04 AM, May 23, 2013

एयरलाइंस यात्रियों को चूना लगाने की नई तरकीब

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से तरह-तरह से पैसे वसूलने के तरीके आजमा रही हैं। हाल ही में सभी एयरलाइंस ने मनपसंद सीट के लिए अतिरिक्त पैसे लेने शुरू कर दिए थे। 09:03 AM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013
IBN7