IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

राजनाथ ने मांगा IBN7 के सवालों का जवाब

Posted on Nov 16, 2008 at 03:14pm IST | Updated Nov 17, 2008 at 06:58pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से सरकार से मांग की है कि शनिवार को आईबीएन 7 ने मालेगांव ब्लास्ट पर जो खबर दिखाई थी उस पर उसे जवाब देना चाहिए। आईबीएन 7 ने शनिवार को दिखाया था कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में मुंबई एटीएस का सनसनीखेज खुलासा झूठा है।

एटीएस ने नासिक कोर्ट में ये दावा किया था समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था और ये आरडीएक्स मालेगांव धमाको के आरोपी लेफ्टीनेंट कर्नल पुरोहित ने मुहैय्या करवाया था। 19 फरवरी 2007 को हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में 68 लोग मारे गए थे।

लेकिन आईबीएन 7 की तफ्तीश से पता चलता है कि समझौता धमाके में आरडीएक्स का इस्तेमाल ही नहीं किया गया था । एफएसएल की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि ये धमाका अमोनियम नाइट्रेट ,सल्फयुरिक एसिड और केरोसिन आयल का इस्तेमाल किया गया था।




दूसरी तरफ नासिक कोर्ट में एटीएस के वकील ने दावा किया कि भगवा आतंक की ब्रिगेड के मददगार फौजी लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस पुरोहित के पास 60 किलो आरडीएक्स था। उस आरडीएक्स को पुरोहित ने भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती की मिसाल बनीं समझौता एक्सप्रेस में 2007 में हुए धमाके के लिए मुहैया करवाया था।

दरअसल समझौता एक्सप्रेस धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट और सल्फयूरिक एसिड के साथ केरोसिन ऑयल का इस्तेमाल किया गया था। मकसद था कि जब चलती ट्रेन में बम फटे तो आग लगने से ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं और यही हुआ भी था। बम फटा और ट्रेन की दो बोगियों में भयानक आग लग गई थी। जिसमें 68 लोग मारे गए थे।

इसके अलावा 19 फरवरी 2007 को जांच एजेंसियों को ब्लास्ट के बाद ट्रेन से सूटकेसों में भरे दो जिंदा बम मिले थे। और उन बमों में भी आरडीएक्स का एक कण तक इस्तेमाल नहीं किया गया था। फिर मुंबई एटीएस का ये बयान मजबूरी में दे रही है या फिर कोई राजनीतिक दबाव में आकर।

साथ ही एटीएस ने ये भी दावा किया कि फौजी पुरोहित ने 60 किलो आरडीएक्स किसी भगवान नाम के शख्स को दिया था। सवाल ये है कि भगवान नाम का ये शख्स कौन और कहां हैं। कहीं ये शख्स मुंबई एटीएस की दिमागी उड़ान का नतीजा तो नहीं है।

गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट के बाद जब भारत-पाक सचिवों की बैठक हुई थी तो खुद देश के तत्कालीन विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने धमाकों के पीछे पाकिस्तान में बैठे रसूल पार्थी का नाम लिया था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Rajnath, ATS, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
ATS का झूठ, समझौता एक्स. में RDX का इस्तेमाल नहीं
अगली खबर
मल्होत्रा के जवाब से आयोग खफा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

9

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7