IBN7 IBN7

[+] 179 और खबरें

डेल्ही बेली में अश्लीलता नहीं हकीकत दिखाने की कोशिश:इमरान

Posted on Jun 26, 2011 at 10:16pm IST | Updated Jun 27, 2011 at 08:11am IST

नई दिल्ली। हमने तो पहले की कह रखा है कि ये फिल्म युवाओं के लिए है, इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ नहीं देखें फिर भी अश्लीलता को लेकर बवाल करना गलत है। ये कहना फिल्म डेल्ही बेली के अभिनेता इमरान खान का है। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉट सीट में मैनेजिंग एडिटर आशुतोष से बातचीत के दौरान इमरान ने इस फिल्म से जुड़े सभी विवादों पर अपना पक्ष रखा।

इमरान ने कहा कि इस फिल्म को लीक से हटकर बनाया गया है। इसकी स्क्रिप्ट ही अलग है। ये कहना गलत होगा कि लोगों को हंसाने के लिए केवल फिल्म में गालियों का इस्तेमाल किया गया है। हमने तो पहले ही कह दिया है कि इस फिल्म से बच्चों को दूर रखें। उन्होंने कहा कि युवाओं का ध्यान में रखकर पहली बार इस तरह की फिल्म बनाई गई है। एक खास जेनेरेशन को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी।

डेल्ही बेली में अश्लीलता नहीं हकीकत दिखाने की कोशिश:इमरान

डी के बोस गाने को लेकर हुए विवाद के बारे में सफाई देते हुए इमरान कहा कि इस गाने में किसी तरह से गाली का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये कोई फिल्म को हिट कराने का फंडा नहीं है। सेंसर ने इस सुनने के बाद पास किया है। हमें तो ये गाना बेहद पसंद है और मैं खाली वक्त में इस गाने के बोल को गुनगुनाते रहता हूं।




लोग ये सवाल कर रहे हैं आमिर खान ने आखिर ऐसी फिल्म क्यों बनाई? इस सवाल के जवाब में इमरान ने कहा कि आमिर किसी भी फिल्म को बनाने से पहले उस पर अच्छी खासी रिसर्च करते हैं, उसके अच्छाइयों और बुराइयों के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने तो साफ कर दिया है कि ये फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है और खास जेनेरेशन के लिए है। इसके लिए बकायदा उन्होंने सेंसर बोर्ड से इसे एडल्ट फिल्म कैटेगरी में रखकर इजाजत ली, फिर इसमें कोई विवाद नहीं बचता है। सबकुछ स्पष्ट है, कुछ भी छुपाया नहीं गया है।

(पूरी बातचीत वीडियो में देखें।)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi belly, imran khan, hs, aamir khan, abuse



पिछली खबर
‘दबंग’ ने झटके 7 अवॉर्ड,शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
अगली खबर
देखें: IIFA का ग्रीन कारपेट, अवॉर्ड्स-पार्टी-डांस की रात

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7