IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

IBN7 की खबर पर मुहर, बयान से पलटी ATS

Posted on Nov 17, 2008 at 10:29am IST | Updated Nov 17, 2008 at 06:56pm IST

नई दिल्ली। IBN7 ने मुंबई एटीएस की गलत बयानी पकड़ी है। समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट पर एटीएस बयान से मुकर गई है। मुंबई एटीएस जांच को किस तरह गुमराह कर रही है इसका खुलासा IBN7 ने कर दिया है।

दो दिन पहले एटीएस ने नासिक की एक अदालत में कहा था कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में कर्नल पुरोहित ने एक आरोपी भगवान को आरडीएक्स मुहैया कराई थी जिससे धमाके किये जा सके।

लेकिन आज मुंबई एटीएस ने मान लिया कि ब्लास्ट में किसी तरह के आरडीएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। एटीएस का कहना है कि मीडिया ने इस बयान को तोड़ा मरोड़ा।




गौरतलब है कि दो दिन पहले IBN7 ने दिखाया था कि किस तरह इस पूरे मामले में एटीएस झूठ बोल रही है। एटीएस के वकील ने नासिक में शनिवार को कहा था कि समझौता एक्सप्रेस में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।

एटीएस ने तो ये भी कहा है कि मालेगांव में धमाकों के मददगार फौजी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने ही ये आरडीएक्स मुहैया करवाया। लेकिन हमारी ये विशेष रिपोर्ट एटीएस के दावों को कठघरे में खड़ा करती है।

नासिक कोर्ट में एटीएस - यानि एंटी टेरेरिस्ट स्क्वैड इसी आरडीएक्स का नाम जपती नजर आई। उसके वकील ने दावा किया कि भगवा आतंक की ब्रिगेड के मददगार फौजी लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस पुरोहित के पास 60 किलो आरडीएक्स था। और इसी फौजी ने भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती की मिसाल बनी समझौता एक्सप्रेस में 2007 में हुए धमाके के लिए आरडीएक्स मुहैया करवाया था।

लेकिन सच कुछ और है - आईबीए 7 ने जब धूल खा चुकी पुरानी फाइलें उलटी तो एटीएस के झूठ की कलई खुल गई।

आईबीएन 7 ने अपनी तफ्तीश फैलाई। हमने नासिक कोर्ट में एटीएस के एक एक दावे को परखा। यकीन मानिए - दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल की काली लगी। हमारी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक धमाके के बाद आई अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट में कहीं भी आरडीएक्स का जिक्र नही है।

इन बमों में अमोनियम नाइट्रेट और सल्फ्यूरिक एसिड के साथ केरोसिन ऑयल का इस्तेमाल किया गया था। मकसद था कि जब चलती ट्रेन में बम फटे तो आग लगने से ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं। और यही हुआ भी - बम फटा और ट्रेन की दो बोगियों में भयानक आग लग गई। मारे गए 68 लोगों में पाकिस्तानी भारतीय और फौजी थे।

जांच एजेंसियों को ब्लास्ट के बाद ट्रेन से सूटकेसों में भरे दो जिंदा बम मिले थे। और इन बमों में भी आरडीएक्स का एक रेशा तक न था।

फिर मुंबई एटीएस ने ये बयान क्यों दिया - सबूत के बिना ये कैसे कह दिया गया कि फौजी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने समझौता एक्सप्रेस में धमाके के लिए आरडीएक्स दिया था। क्या ये एटीएस की मजबूरी है या फिर कोई राजनीतिक दबाव।

एटीएस ने ये भी दावा किया है कि फौजी पुरोहित ने ये आरडीएक्स किसी भगवान नाम के शख्स को दिया था। सवाल ये भी है कि वाकई में कोई भगवान नाम का आदमी है भी या नहीं। कहीं ये शख्स मुंबई एटीएस की दिमागी उड़ान का नतीजा तो नहीं है?


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Blast, Ats, Mumbai, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
सीएम नहीं बनाया इसलिए नाराज हूं!
अगली खबर
हैदराबाद पुलिस पुरोहित से पूछताछ करेगी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7