IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

आर्य सेना थी भगवा आतंक का पहला चेहरा

Posted on Nov 17, 2008 at 09:50pm IST | Updated Nov 17, 2008 at 11:26pm IST

लखनऊ। भगवा आतंक को लेकर अब हायतौबा मची है, लेकिन असल में उसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बहुत पहले ही हो चुकी थी। भगवा आतंक का पहला वार झेला टोपरी मस्जिद के इमाम शमीम ने। 4 जून 2002 को वो मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे थे।

तभी बाइक पर आए दो लड़कों ने उन्हें गोली मार दी। बाइक सवार जाते-जाते एक पर्चा फेंक गए थे। इस पर्चे पर लिखा था आर्य सेना का पैगाम। आर्य सेना के पर्चे पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर उगला गया था। साथ ही ये ऐलान भी था कि अब आतंक का मुकाबला आतंक से होगा। यूपी पुलिस ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक पांच घटनाएं जुड़ती चली गईं।

टोपरी मस्जिद के इमाम पर हमले के अलावा मंगलू वाली मस्जिद और एक मदरसे के बाहर भी धमाका किया गया था। साथ ही एक खास मस्जिद के बाहर तीन बार आईईडी लगाने की कोशिश की गई थी। इन धमाकों के पीछे एक ही नाम था- आर्य सेना। देखते ही देखते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय में आर्य सेना का खौफ बढ़ता चला गया।

पुलिस के सामने चुनौती भरा सवाल था-आतंक का मुकाबला आतंक से करने वाली आखिर किसकी है ये आर्यसेना। सात साल पहले यूपी में बनाई गई आर्यसेना लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वजह पिछले सात साल से यूपी सरकार अपनी एक खुफिया रिपोर्ट को दबाकर बैठी रही। आर्यसेना का खौफ बढ़ता ही जा रहा था लेकिन जब भी पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की कोशिश की आर्यसेना को उसकी भनक लग जाती।

जब अपने ही बीच बैठे खबरियों को तलाशने की कोशिश की गई तो सामने आया कांस्टेबल सत्येंद्र मलिक। जब सख्ती हुई तो पुलिस के सामने उसने सारा सच उगल दिया। मलिक ही था आर्य सेना का मास्टरमाइंड। उसी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ लोगों को भड़काकर अपनी सेना बना ली थी। आईबीएन 7 के पास पुलिस की वो खुफिया रिपोर्ट है जिससे साबित होता है कि आर्य सेना ने किस तरह अल्पसंख्यकों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी थी।




आर्य सेना में कई साधु-संत और अपराधी भी शामिल थे। साधुओं के आश्रमों का इस्तेमाल हथियार और बम बनाने के लिए किया जाता था। कुछ लोगों की जिम्मेदारी आर्य सेना के पर्चे छापने की थी।

आर्य सेना में उत्तराखंड, कोलकाता और हरियाणा तक के लोग शामिल थे।

इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि आर्य सेना एक बड़ा हमला करने की तैयारी में थी और उसका सिद्धांत एक ही था आतंक के बदले आतंक। जिस वक्त ये रिपोर्ट आई उस दौरान यूपी में बीजेपी-बीएसपी की साझा सरकार थी। बीजेपी को पुलिस का ये खुलासा रास नहीं आया। लिहाजा भगवा आतंक की ये पहली घटना पुलिस रिकॉर्ड में दबा दी गई।

हालत ये थी कि यूपी पुलिस पहले ये मानने को ही तैयार नहीं थी कि राज्य का भगवा आतंक से कोई रिश्ता रहा है। लेकिन जैसे आईबीएन 7 ने अधिकारियों को रिपोर्ट दिखाई उनके सुर बदल गए। बृजलाल, लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी का कहना है कि ये संगठन रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस की मानें तो उस वक्त सत्ता से जुड़े लोग आर्य सेना की काफी मदद करते थे। यूपी पुलिस ने जब आर्य सेना के 6 लोगों को पकड़ा तो उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

तब की बीजेपी-बीएसपी सरकार इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहती थी। नतीजा ये हुआ कि आर्य सेना का मास्टरमाइंड मलिक अब जमानत पर बाहर है। वो कहां है इसकी पक्की खबर किसी को नहीं। ऐसे में अगर उस वक्त की आर्य सेना ने आज के अभिनव भारत की शक्ल ले ली हो तो जवाब यूपी सरकार को ही देना होगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arya sena, up, Terror , Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
वोट की चोट-6
अगली खबर
साध्वी ने कहा, 'वो डंडे, बेल्ट से मारते हैं मुझे'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7