IBN7 IBN7

[+] 153 और खबरें

‘कांग्रेस में एक मालकिन, एक राजकुमार और बाकी सब नौकर’

Posted on Jul 03, 2011 at 09:17pm IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक बार फिर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला किया है। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉट सीट पर मैनेजिंग एडिटर आशुतोष के सामने गडकरी ने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि ‘कांग्रेस पार्टी में एक मालकिन हैं, एक राजकुमार हैं और बाकी सब नौकर हैं।‘

गडकरी की मानें तो उनकी पार्टी में किसी से कोई मतभेद नहीं हैं, जहां तक गोपीनाथ मुंडे की बात है तो उनकी नाराजगी को पार्टी ने दूर कर दी है। गडकरी ने साफ कहा कि जब से वो राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में दखल नहीं दिए हैं। उन्होंन कहा कि पार्टी एकजुट है और किसी की कोई शिकायत होती है तो पार्टी उस पर विचार करती है, उनकी बातों को सुनी जाती है। क्योंकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। बीजेपी में कोई नेता पार्टी से ऊपर नहीं है। सबका अलग-अलग काम और दायित्व है। पार्टी में मनभेद नहीं है मतभेद हो सकते हैं।

‘कांग्रेस में एक मालकिन, एक राजकुमार और बाकी सब नौकर’

वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो सोनिया जी सबसे ऊपर हैं, उसके बाद राहुल गांधी हैं बाकी सबसे उनकी आदेशों का पालन करते हैं। क्योंकि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह बोले कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने योग्य हैं इसपर मनमोहन सिंह कुछ बोल नहीं सकते।




बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि वो किसी के खिलाफ गलतबयानी नहीं करते हैं। अगर कांग्रेस पार्टी के नेता अच्छे काम करते हैं तो वो प्रशंसा भी करते हैं। लेकिन जब कांग्रेस के नेता आतंकवादी ओमासा बिन लादेन और ओसामाजी कहते हैं तो विपक्ष के नाते हमारा कर्तव्य होता है उनका विरोध करना। ऐसे में जब उनका विरोध होता है वो चिड़चिड़ा जाते हैं सहन नहीं कर पाते हैं।

लोकपाल बिल के मसले पर गडकरी का कहना है कि उनकी पार्टी ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। कांग्रेस जब उस बिल को लेकर संसद में आएगी फिर बीजेपी उस पर अपनी राय देगी, क्योंकि अभी तक तो इस बिल को लेकर विपक्ष की अनदेखी की गई है। जिस समय लोकपाल कमेटी की गठन हो रही थी, उस समय कांग्रेस ने बीजेपी से कोई राय नहीं मांगी, अब जब सिविल सोसाइटी का दबाव बढ़ रहा है तो कांग्रेस को विपक्ष याद आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और ज्यूडिशरी को लोकपाल के दायरे में लाने मसले को लेकर बीजेपी अपनी राय संसद में रखेगी। आखिर में गडकरी बोले कि बीजेपी हरहाल सख्त लोकपाल बिल चाहती है।

(पूरी बातचीत वीडियो में देखें।)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bjp persident, nitin gadkari, hs, congress, lokpall bill



पिछली खबर
लोकपाल पर सियासी सहमति की राह में मुश्किलें: विपक्ष
अगली खबर
लोकपाल बिल पर सर्वदलीय बैठक में सरकार व विपक्ष में मतभेद उभरे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012

हत्या मामले में माकपा के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को मार्क्सएवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन नेताओं को अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की हत्या में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया। 20:53 PM, May 17, 2012

राज्यसभा में गूंजा बुनकरों की समस्या, कार्यवाही ठप

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को देशभर में बुनकरों की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 17:08 PM, May 16, 2012

देखें: कार्टून पर बवाल, तो क्या इनपर भी उठेंगे सवाल?

पहले कार्टून तो अब पूरी किताब को ही हटाने की बात की जा रही है। सवाल है कि ये सिलसिला कहा रुकेगा। नजर डालिए ऐसे ही कार्टून्स पर जिनपर कल कोई सवाल उठा सकता है। 14:21 PM, May 16, 2012
IBN7