IBN7 IBN7

[+] 179 और खबरें

लड़खड़ाकर भी अपने पैरों पर खड़े रहना सीखा: महेश भट्ट

Posted on Jul 10, 2011 at 10:38pm IST

नई दिल्ली। फिल्म मर्डर-2 की ओपनिंग से निर्देशक महेश भट्ट बेहद खुश हैं, लेकिन इस खुशी को वो जिंदगी से जोड़कर नहीं देखते। वो फिल्म की सफलता और असफलता को बाजार से जोड़कर देखते हैं। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम हॉट सीट पर मैनेजिंग एडिटर आशुतोष के सामने महेश भट्ट ने जिंदगी से जुड़ी कई पहलुओं पर चर्चा की।

महेश भट्ट का कहना है कि वो इस दुनिया की भीड़ से अलग हैं, चाहे वो फिल्मी सफर हो या निजी जिंदगी। उन्हें हमेशा तन्हा रहना ही अच्छा लगा है। वो कहते हैं कि इस तन्हाई की वजह को वो आज तक नहीं समझ पाए हैं। वो परिवार में भी सबसे अलग हैं, घर में सब लोग जब भी खुशी का जश्न मनाते हैं तो वो उन लोगों के बीच उस समय अपने आप को अहसहज महसूस करते हैं।

लड़खड़ाकर भी अपने पैरों पर खड़े रहना सीखा: महेश भट्ट

भट्ट कहते हैं कि बचपन में उन्होंने घर में कुछ ऐसा माहौल देखा, जिससे वो अपने आप को लेकर हमेशा पशोपेश में रहते थे, क्योंकि मां शिया मुसलमान परिवार से थी और पिता जी ब्राह्मण। जिसके बीच उन्हें खुद की पहचान को लेकर हमेशा मन सवाल उठते रहते थे। तभी उन्होंने फैसला किया कि वो इस भीड़ से अलग हैं और उन्हें अपनी पहचान खुद बनानी होगी। जिसके बाद उन्होंने खुद को फिर से इस समाज के बीच जन्म देने की कोशिश की। उन्हें इस समाज की कोई शिकायत नहीं है। लेकिन वो कहते हैं कि कुछ यादें उनके साथ ऐसी जुड़ी हैं जो आज भी उन्हें झकझोर देती है। भट्ट की मानें तो परिवार के लोग भी आज तक उन्हें नहीं समझ पाए हैं कि आखिर इस शख्स की पहचान क्या है।




अपनी फिल्मी सफर के बारे में वो कहते हैं कि बॉक्स ऑफिस एक दुकान की तरह है। और वो भी एक दुकान चलाते हैं, जैसी मांग होती है उस तरह की चीजें वो दिखाते हैं। फिल्म सारांश की असफलता के बारे में भट्ट कहते हैं कि लोग इस तरह की फिल्म के बारे में चर्चा करते हैं लेकिन जब बनती है तो देखने नहीं जाते। भट्ट की मानें तो इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बने रहने के लिए समय के मुताबिक फिल्में बनाने में ही समझदारी है।

(पूरी बातचीत वीडियो में देखें।)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mahesh bhatt, director, murder-2, talk



पिछली खबर
सलमान को किस देने से कटरीना का इनकार
अगली खबर
कटरीना के साथ कंट्रोवर्सी की खबरें बकवासः काल्की

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7