लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खस्ताहाल सड़कों पर धान की रोपाई करके उत्तर प्रदेश सरकार के विकास संबंधी दावों का विरोध करेगी। इस क्रम में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही देवरिया के कतरदेवा विकासखण्ड मुख्यालय पर विरोध दर्ज करायेंगे।
शाही ने कहा कि राज्य सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है। सड़कों की हालत बदतर है। मरम्मत के लिए आने वाले पैसे का बंदरबांट हो रहा है। इस बंदरबांट में नीचे से ऊपर तक सभी मिले हुए हैं। देवरिया जिले के कतरदेवा स्थित मुख्य मार्ग का आलम यह है कि वहां घुटनेभर कीचड़ है। कमोवेश यही स्थिति राज्य के अन्य हिस्सों में भी है।
उन्होंने कहा कि कतरदेवा की सड़क पर वह आज धान रोपाई करेंगे। इसके माध्यम से बीजेपी राज्य सरकार के विकास सम्बन्धी दावों का भण्डाफोड़ करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जागरक करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क बढ़ाने के निर्देश दिये जा रहे हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: uttar pradesh election 2012, uttar pradesh, road, politics, BJP, mayawati








कमेंट्स
3