मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। शाहरुख की इसी दिक्कत का हल निकाला संजय दत्त ने जिन्होंने खास शाहरुख खान के लिए मान्यता के बर्थडे की अलग से पार्टी दी।
दरअसल शाहरुख खान और सलमान खान की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में लगता है शाहरुख जितना हो सके सलमान को नजरअंदाज करने में ही भलाई समझते हैं। वे संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की जन्मदिन पार्टी में भी इसलिए नहीं गए कि वहां सलमान आने वाले थे।

खबरों के मुताबिक संजू बाबा ने शाहरुख को भी पार्टी में बुलाया था मगर उन्हें मेहमानों की लिस्ट में सलमान के नाम की जानकारी दे दी थी। शाहरुख पार्टी में नहीं आए मगर संजय की पार्टी में सलमान ने फिल्ममेकर बंटी वालिया से लड़ाई कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। बाद में संजय दत्त ने अलग से पार्टी का आयोजन किया और उसमें शाहरुख खान पत्नी गौरी सहित शामिल भी हुए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: salman khan, shahrukh khan, mumbai, bollywood








कमेंट्स
11