नई दिल्ली। एल एन मित्तल भले ही दुनिया के सबसे बड़े स्टील निर्माता हैं, लेकिन भारत में एक स्टील प्लांट लगाने के लिए उनका सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। अपने ही देश भारत में लक्ष्मी निवास मित्तल को स्टील प्लांट लगाने के लिए कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मित्तल ने बताया कि भारत में स्टील प्लांट लगाना उनका एक सपना है। लेकिन इस सपने को पूरा करने में अब तक कोई बात आगे नहीं बढ़ पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह दिन जरूर आएगा जब वह भारत में स्टील प्लांट लगा सकेंगे।

लक्ष्मी मित्तल उड़ीसा और झारखंड में 1 करोड़ टन क्षमता वाले दो बड़े स्टील प्लांट लगाना चाहते थे। मित्तल की ये योजनाएं कानूनी उलझनों में उलझ गई हैं। वहीं अब वह कर्नाटक में 30 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले छोटे प्लांट की योजना पर काम कर रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में एल एन मित्तल ने बताया कि वह भारत में स्टील प्लांट जरूर लगाएंगे लेकिन स्टील प्लांट लगाने का ये सपना कब पूरा होगा इसपर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: laxmi narayan mittal, steel plant, india








कमेंट्स
0