IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

एक Email ID जिसका पासवर्ड 5 लोगों के पास

Posted on Nov 21, 2008 at 10:50pm IST | Updated Nov 22, 2008 at 12:33pm IST

मुंबई। साध्वी प्रज्ञा सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित और स्वामी दयानंद पांडे। तीनों के ही पास मुंबई एटीएस को लैपटॉप मिला। मालेगांव धमाके की साजिश के लिए तानाबाना तीनों ने ही लैपटॉप पर बुना। लेकिन अब इन्हीं तीनों के लैपटॉप अभिनव भारत संगठन के सारे राज खोल रहे हैं।

आईबीएन 7 को मिली जानकारी के मुताबिक अभिनव भारत से जुड़े लोगों के काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही था जैसा हाइटेक आतंकवादियों का होता है। इन्हें पता था कि ईमेल भेजने पर उसे ट्रैक किया जा सकता है इसलिए उन्होंने उस तरीके का इस्तेमाल किया जिससे ईमेल भी न भेजा जाए और दूसरों तक मैसेज भी पहुंच जाए। हाल के दिनों में पकड़े गए आतंकवादियों ने बताया है कि वो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक इसी तरीके से संदेश भेजते थे।

पुरोहित और उसके साथी एक खास ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर पहले पूरा मेल लिखा करते थे लेकिन उसे साथियों के ईमेल आईडी पर भेजने के बजाय सेव कर दिया जाता था। ये ईमेल ड्राफ्ट बॉक्स में सुरक्षित पड़ा रहता था।

इसके बाद किया जाता था मोबाइल से एक मैसेज-jai mata di, bharat mata ki jai, send this message to 5 person, definatly you will get success. जैसे ही अभिनव भारत से जुड़े लोगों को ये मैसेज मिलता था वो अपने अपने शहरों में उस एक खास ईमेल एड्रेस को खोल लिया करते थे। यानि सभी के पास उस मेल एड्रेस का पासवर्ड भी था। ड्राफ्ट बॉक्स में जाकर वो ईमेल पढ़ा करते थे और अगर कुछ जवाब देना होता था तो दोबारा नया मेल लिखकर उसे ड्राफ्ट बॉक्स में सेव कर दिया जाता था। अब मुंबई एटीएस अभिनव भारत के उस सामूहिक ईमेल एड्रेस की जांच कर रही है।




अभिनव भारत के पांच अहम लोगों को ईमेल एड्रेस का पासवर्ड पता था। इनके नाम हैं-दयानंद पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस पुरोहित, समीर कुलकर्णी, रमेश उपाध्याय और अजय रहिरकर। ईमेल आईडी के अलावा मुंबई एटीएस को एक और सनसनीखेज जानकारी हाथ लगी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस पुरोहित और दयानंद पांडे ने एक वीएचपी नेता से 19 बार बात की थी। ये वीएचपी नेता कौन है और 19 बार क्यों उससे बात की गई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों का मकसद सिर्फ देश के भीतर धमाके कराना ही नहीं था। बल्कि इनके निशाने पर सरहद पर बैठे कुछ लोग भी थे जिन्हें देश का दुश्मन नंबर एक माना जाता है। इस काम को पूरा करने के लिए कुछ खास लोगों को ट्रेनिंग तक मुहैया कराई गई थी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: purohit, sms, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
मेरा वोट मेरी सरकार-11
अगली खबर
ATS ने की दिल्ली के एक डॉक्टर से पूछताछ

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7