मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,730.94 पर और निफ्टी 37.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,035.80 पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.36 अंकों की तेजी के साथ 17,015.99 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.80 अंकों की तेजी के साथ 5,125.75 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 116.35 अंकों की गिरावट के साथ 6,397.33 पर और स्मॉलकैप 159.96 अंकों की गिरावट के साथ 7,460.95 पर बंद हुए।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: share market, close, down, bse, nse, sensex, nifty








कमेंट्स
0