मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 371.01 अंकों की गिरावट के साथ 16,469.79 पर और निफ्टी 112.45 अंकों की गिरावट के साथ 4,944.15 पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.47 अंकों की तेजी के साथ 16,910.27 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,916.81 के ऊपरी और 16,433.31 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों डीएलएफ (2.70 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.67 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.41 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (0.26 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईसीआईसीआई बैंक (5.03 फीसदी), विप्रो (4.72 फीसदी), एसबीआई (4.47 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.28 फीसदी) और टीसीएस (4.23 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.35 अंकों की तेजी के साथ 5,077.95 पर खुला। निफ्टी ने 5,078.60 के ऊपरी और 4,932.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 130.26 अंकों की गिरावट के साथ 6,211.55 पर और स्मॉलकैप 192.31 अंकों की गिरावट के साथ 7,148.19 पर बंद हुए।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (3.99 फीसदी), बैंकिंग (3.51 फीसदी), प्रौद्योगिकी (3.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.55 फीसदी) एवं धातु (2.54 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 679 शेयरों में तेजी और 2180 में गिरावट रही, जबकि 104 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: share market, close, down, sensex, bse, nse, nifty








कमेंट्स
0