IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

ATS मांगे मोर, मोस्ट वांटेड फोर

Posted on Nov 25, 2008 at 11:32pm IST | Updated Nov 25, 2008 at 11:39pm IST

नई दिल्ली। मालेगांव धमाके के आरोप में अब तक 11 चेहरे पकड़ में आ चुके हैं। लेकिन मुंबई एटीएस के माथे पर अब भी बल पड़े हुए हैं - उसे चाहिए वो चार लोग जो 29 सितंबर को महाराष्ट्र के मालेगांव में मौजूद थे। उसी दिन मालेगांव में मौत के धमाके हुए थे जिसमें 6 लोग मारे गए थे।

पहला नाम - रामजी। समीर कुलकर्णी के अलावा ये भी मालेगांव में ही था। आईबीएन 7 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रामजी ने ही विस्फोटक से लदी मोटरसाइकिल मौका-ए-वारदात पर रखी। लेकिन वो अकेला नहीं था। संदीप ढांगे ने मालेगांव में हर कदम पर रामजी का साथ दिया। संदीप ढांगे का नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने नार्को टेस्ट में लिया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल पी एस पुरोहित ने भी अपने बयान में संदीप ढांगे नाम के ही आदमी का जिक्र किया है। स्वयंभू शंकराचार्य उर्फ दयानंद पांडे और अभिनव भारत के खजांची अजय रहिरकर ने भी एटीएस की पूछताछ में बार-बार संदीप ढांगे का ही गुणगान किया।

ढांगे इस वक्त कहां है कोई नहीं जानता। संदीप ढांगे का नाम तो साध्वी प्रज्ञा सिंह के लैपटॉप में भी मिला है। एटीएस सूत्रों की मानें तो प्रज्ञा के लैपटॉप में इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि मालेगांव धमाके के लिए बम रखने की जिम्मेदारी रामजी और संदीप ढांगे को दी गई थी।

आईबीएन 7 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रामजी और संदीप ढांगे के अलावा दो और लोग हैं जिनके नाम अंधेरे में हैं। ये दो अनजान चेहरे ही धमाके के लिए आरडीएक्स मालेगांव तक लेकर आए। इन्हें धमाका होने तक मालेगांव में ही रुकने को कहा गया था, सवाल ये है कि ये आदेश किसने दिया था।




धमाके के लिए मोटी रकम की जरूरत थी। पैसों का इंतजाम भी इन दो अनजान चेहरों ने ही किया। पता ये भी चला है कि जैसे ही आतंक की जांच साध्वी तक पहुंची, ये दोनों अपने ठिकाने से फरार हो गए। संदीप ढांगे को पुरोहित ने 2007 के शुरुआती दिनों में अभिनव भारत से जोड़ा था।

पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संदीप ढांगे जब अभिनव भारत से जुड़ा तो संगठन की ताकत कई गुणा बढ़ गई।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ATS, Mumbai, Most wanted, Bhagwa Atankwad



पिछली खबर
व्यवसायी ने N D तिवारी से कहा,‘आप मेरे बाप’
अगली खबर
पुरोहित की जुबानी-अभिनव भारत की कहानी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7