कोलकाता। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के 16 सदस्यीय पहले दल के आज यहां पहुंचने से पूरे कोलकाता शहर पर मानो स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी का बुखार चढ़ गया है।
अर्जेंटीना को यहां दो सितंबर को युवा भारती क्रीडांगन में वेनेजुएला के खिलाफ मैत्री मैच खेलना है। बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर मैसी अर्जेंटीना की टीम की कप्तानी करेंगे। उनकी टीम का पहला दल जब सोमवार को यहां पहुंचा तो पूरा शहर फुटबॉल के रंग में रंगा हुआ नजर आया। हालांकि मैसी और बाकी टीम मंगलवार को कोलकाता पहुंचेगी।

सीएमजी ने बताया कि स्टेडियम में एक लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इनमें से मैच के 42000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
कोलकातावासी मैसी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं। मैसी के 20 वर्षीय एक प्रशंसक ने कहा कि अर्जेंटीना टीम को यहां देखकर काफी अच्छा लग रहा है। लेकिन मुझे मैसी का सबसे ज्यादा इंतजार है। वह मेरे लिए सबसे स्पेशल हैं। उन्हें खेलता देखना मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं होगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Lionel messi, football, kolkata, reach, match








कमेंट्स
1