IBN7 IBN7

[+] 3 और खबरें

मेसी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ा सैलाब

Posted on Aug 31, 2011 at 11:06am IST

कोलकाता। अर्जेंटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह कोलकाता पहुंच गए। दो हजार से ज्यादा फुटबाल प्रेमियों ने डांस और 'जादूगर मेसी' का नारा लगाकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अर्जेंटीना और वेनेजुएला की टीमों के बीच दो सितम्बर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में दोस्ताना अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा।

कोलकाता के फुटबाल प्रेमी हवाई अड्डे पर कई घटों से अपने सुपर स्टार के दीदार के लिए खड़े थे लेकिन फुटबाल प्रेमियों का दिल उस समय टूट गया जब आयोजकर्ताओं ने मेसी को हवाई अड्डे के दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया।

मेसी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ा सैलाब
सेलेब्रिटी मैनेजमेंट प्रमोटर्स के कार्यकारी अधिकारी भास्वर गोस्वामी ने कहा, "मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि मेसी कोलकाता पहुंच चुके हैं।"

मेसी के साथ उनके साथी खिलाड़ी जेवियर मासचेरानो भी भारत आए। हवाई अड्डे पर उपस्थित फुटबाल प्रेमियों में कई समर्थक आसमानी और सफेद जर्सी पहने हुए थे। अर्जेंटीना की फुटबाल टीम भी आसमानी और सफेद जर्सी पहनती है। मेसी के हवाई अड्डे पर पहुंचने की खबर सुनते ही दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह मेसी-मेसी चिल्लाने लगे।

नबीन संघ फैंस क्लब के मानस दत्ता जिन्होंने 10 नम्बर की जर्सी पहन रखी थी उन्होंने कहा, "हम यहां पूरी रात रूकेंगे। अगले कुछ दिनों तक हम इस ऐतिहासिक आयोजन का लुत्फ उठाते रहेंगे।" कुछ फुटबाल प्रेमियों ने चेहरों पर अर्जेंटीना और बार्सिलोना की जर्सी का रंग लगा रखा था तथा अपनी सीने पर मेसी का नाम लिख रखा था।

एक फुटबाल प्रशंसक ने कहा, "मैं मेसी की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मैं आज उन्हें अवश्य देखूंगा।"


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lionel messi, india, football, argentina



पिछली खबर
स्टार फुटबॉलर मैसी के रंग में रंगा पूरा कोलकाता शहर
अगली खबर
अमेरिकी ओपनः भारत के लिए कहीं खुशी, कहीं गम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7