IBN7 IBN7

[+] 0 और खबरें

5 लाख डॉलर के कारण छिनी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

Posted on Sep 06, 2011 at 05:58pm IST | Updated Sep 08, 2011 at 02:17pm IST

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने तीन दिसंबर से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी भारत से छीन ली है। इसके पीछे पांच लाख डॉलर की उस राशि को कारण बताया जा रहा है जो उसे दिल्ली में पिछले वर्ष हुए विश्व कप के करार के तहत मिलनी बाकी है।

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीने जाने के पीछे एक बडी़ वजह यह बताई जा रही है कि एफआईएच को भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) और हॉकी इंडिया को एक साथ लाने का सरकारी फॉर्मूला मंजूर नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की जड़ पांच लाख डॉलर की राशि है।

5 लाख डॉलर के कारण छिनी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

सूत्रों के अनुसार एफआईएच का कहना है कि उसे गत वर्ष मार्च में दिल्ली में हुए पुरुष विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के समझौते के तहत लगभग पांच लाख डॉलर मिलनी बाकी है। सूत्रों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने इस राशि के भुगतान पर रोक लगा रखी है।

सूत्रों के अनुसार एफआईएच ने खेल मंत्रालय से पूछा है कि यह राशि क्यों रोकी गई है और एफआईएच क्या कदम उठाए कि यह राशि उसे मिल जाए क्योंकि यह राशि एफआईएच की संपत्ति है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीने जाने के पीछे इसे सबसे बडी़ वजह माना जा रहा है।

दोनों महासंघों के बीच तालमेल के सरकारी फॉर्मूले के बाद ही एफआईएच ने इस पर आपत्ति जताते हुए मेजबानी छीनने की धमकी दी थी और आज उसने मेजबानी छीनने की औपचारिक घोषणा करने के साथ कहा कि टूर्नामेंट के नए मेजबान की घोषणा एक हफ्ते के अंदर की जाएगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: hockey india, champions trophy, lead, fih



पिछली खबर
हॉकी की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को धोया
अगली खबर
महिला हॉकी टीम के खराब खेल से निराश हैं कोच

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7