नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पाकिस्तानी पहलवानों को यहां बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में 36वें अंतरराष्ट्रीय हुकम सिंह स्मृति दंगल में तारे दिखा दिए।
केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन और हजारों दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय पहलवानों ने बुधवार शाम शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी पहलवानों के खिलाफ छह बड़ी कुश्तियों में से पांच जीतकर वाहवाही लूट ली। द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल यह दंगल अपने पिता की स्मृति में हर साल आयोजित करते हैं।

राजीव गांधी स्टेडियम में हुकम सिंह दंगल में भारत-पाकिस्तान के पहलवानों का मुकाबला देखने के लिए दर्शक दोपहर बाद से ही स्टेडियम में जमा हो चुके थे और शाम को जब ये कुश्तियां शुरू हुईं तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
दंगल में भारत, पाकिस्तान पहलवानों के बीच छह कुश्तियों में से पांच भारत के नाम रहीं जबकि एक में भारतीय पहलवान एक अंक के मामूली अंतर से पराजित हुआ। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती भारत केसरी जोगिंदर और रुस्तमे पाकिस्तान जुनैर बिन जहीर के बीच हुई।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: india, pakistan, wrestling, sports, ajay maken








कमेंट्स
0