IBN7 IBN7

[+] 8 और खबरें

सोमदेव की रैंकिंग में सुधार, 84वें नंबर पर पहुंचे

Posted on Oct 10, 2011 at 01:17pm IST | Updated Oct 10, 2011 at 01:23pm IST

नई दिल्ली। भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पिछले सप्ताह जापान ओपन के पहले ही दौर में हार के बावजूद ताजा एटीपी विश्व रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सोमदेव को जापान ओपन में पहले दौर में चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक के खिलाफ 4-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद सोमदेव अपनी विश्व रैंकिंग में एक स्थान का सुधार करने में सफल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62वीं है जो उन्होंने इस वर्ष जुलाई में हासिल की थी।

सोमदेव की रैंकिंग में सुधार, 84वें नंबर पर पहुंचे

युगल रैंकिंग में भारत के महेश भूपति छठे और लिएंडर पेस आठवें स्थान पर बरकरार हैं लेकिन रोहन बोपन्ना एक स्थान गिरकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बोपन्ना के पाकिस्तानी जोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी 14वें स्थान पर बरकरार हैं। टीम रैंकिंग में पेस और भूपति ने चौथा तथा बोपन्ना और कुरैशी ने सातवां नंबर बरकरार रखा है।

घुटने की सर्जरी के बाद टेनिस कोर्ट से दूर चल रही देश की नंबर एक महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 88वें नंबर पर बरकरार हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27वीं है जो उन्होंने जुलाई 2007 में हासिल की थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: somdev dev burman, ranking, tennis, player, india



पिछली खबर
सानिया मिर्जा के बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ
अगली खबर
शंघाई मास्टर्स टेनिस: सेमीफाइनल में पहुंचे पेस-भूपति

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7