ग्रेटर नोएडा। भारत में होने वाली पहली फॉर्मूला वन में अभी तीन हफ्ते का समय है लेकिन फैंस का रोमांच अभी से परवान चढ़ने लगा है। इस महाआयोजन में F1 रेस के अलावा भी बहुत कुछ आपका इंतजार कर रहा है जाहिर है कि इसके लिए जेब भी खूब ढीली करनी पड़ेगी।
एफ1 के टिकटों की कीमत 2500 से लेकर 35000 रुपए तक है। सिर्फ एक टिकट खरीदकर आप तीन दिन तक रेस का मजा उठा सकते हैं। फॉर्मूला 1 के ये टिकट आप इंटरनेट पर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और दिल्ली-एनसीआर के कुछ बड़े मॉल्स में खुद जाकर भी टिकट हासिल कर सकते हैं। पहले दो दिन में ही लोअर स्टैंड के तकरीबन सारे टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि आने वाले दो एक दिन में बुद्ध सर्किट हाउस फुल हो जाएगा।

एक स्टैंड के सारे टिकट बिक चुके हैं क्योंकि वहां सबसे ज्यादा मज़ा आने वाला है। वहां स्टार्टिंग प्वाइंट है, एंड प्वाइंट भी वहीं पर है। पोडियम भी वहीं है। सेरेमनी भी वहीं होगी। सिर्फ रेस ही नहीं रेस के अलावा यहा आने वाले हर शख्स को मिलेगा तीन दिन का पैकेज।
रेस वाले दिन यानी 30 अक्टूबर को 3 से 5 बजे के बीच फ़ॉर्मूला 1 का महामुकाबला होगा। इससे पहले दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह की कई रेस रखी गई हैं। सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जनता के लिए मनोरंजन के कई अलग अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं।
इसके अलावा रेस देखने वाले लोगों के लिए खास तरह के खाने पीने का भी इंतजाम किया गया है। यहां नोर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज सब कुछ यानी एक टिकट में तीन दिन तक पिकनिक, थ्रिलिंग और खाना-पीना भी। F1 रेस के साथ-साथ मुंह का जायका बनाए रखने के लिए आपको अलग से कीमत अदा करनी होगी लेकिन अगर आप एफ1 के शौकीन हैं तो सौदा बुरा नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: formula one race, greator noida, ticket prices








कमेंट्स
0