शंघाई। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
पेस-भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के इवान डोडिग और ब्राजील के थॉमस बालूची की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
पहले दौर में बाई हासिल करने वाली इस जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के क्रिस्टोफर कास और आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: tennis india, leander paes, mahesh bhupathi, China Tennis Shanghai Masters








कमेंट्स
1