जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए गुरुवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान कुछ क्षेत्रों से हलांकि हिंसा की छिटपुट खबरों की सूचना है। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि राज्य सभी 42,212 केंद्रों पर शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक करीब 35 से 40 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
राज्य के कई हिस्सों में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। महुआ, नाथद्वारा, टोडा, भीम और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा भड़की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन जगहों पर पत्थरबाजी और हल्की झड़प हुई।
बहरहाल निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं से मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। कुछ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिनको तत्काल दूर कर दिया गया। ईवीएम में खराबी के कारण राज्यपाल एस.के. सिंह को करीब 25 मिनट इंतजार करना पड़ा।
राज्यभर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पहले दो घंटे में 12 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सूचनाओं के आधार पर दोपहर तक 35 से 40 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी 42,212 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 8,400 से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। राज्य के 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता 2,193 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
कांग्रेस सभी 200 और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 193 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी 199 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भेज सकते हैं। अपनी राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Rajsthan, election, election2008 special








कमेंट्स
1