IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

शीला दीक्षित ने बनाई अनोखी हैट्रिक

Posted on Dec 08, 2008 at 09:33pm IST | Updated Dec 08, 2008 at 09:51pm IST

नई दिल्ली। शीला दीक्षित सोमवार को तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी जीत सुनिश्चित करा लेने के बाद देश में सबसे लंबी अवधि तक महिला मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड बना लिया है।

देश की महिला मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल का आंकड़ा कुछ इस तरह है।

सुचेता कृपलानी: उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वर्ष 1963 में शपथ लिया। मार्च 1967 तक उन्होंने वहां कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।

नंदिनी सत्पथी: जून 1972 से लेकर मार्च 1974 तक उन्होंने उड़ीसा में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।

शशिकला काकोदकर: वह गोवा की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अगस्त 1973 से जून 1977 तक और फिर जून 1977 से अप्रैल 1979 तक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) सरकार का नेतृत्व किया।

सईदा अनवर तैमूर: तैमूर ने दिसंबर 1980 से जून 1981 तक एक कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किया।

जानकी रामचंद्रन: वर्ष 1987 में तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन की मौत के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन एआईएडीएमके सरकार में मात्र 24 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहीं।

जे.जयललिता: अभिनेत्री से राजनीति में आईं एआईएडीएमके की प्रमुख जे.जयललिता तमिलनाडु में तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। वर्ष 1991 से 1996 तक, 6 महीने के लिए वर्ष 2001 में, और फिर वर्ष 2002 से 2006 तक।

मायावती: पहली बार जून 1995 से अक्टूबर 1995 तक उत्तरप्रदेश में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी सरकार का नेतृत्व किया। मार्च 1997 से सितंबर 1997 तक वह दोबारा मुख्यमंत्री रहीं। मई 2002 से सितंबर 2003 तक वह फिर मुख्यमंत्री रहीं। वर्ष 2007 में वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटीं।

राजिंदर कौर भट्टल: पंजाब में कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में वह अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक सत्ता में रहीं।

राबड़ी देवी: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी जुलाई 1997 से फरवरी 1999 तक और फिर मार्च 1999 से मार्च 2000 तक बिहार की मुख्यमंत्री रहीं।

सुषमा स्वराज: भारतीय जनता पार्टी की नेता स्वराज वर्ष 1998 में अक्टूबर से दिसंबर महीने तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

उमा भारती: दिसंबर 2003 से अगस्त 2004 तक भारती ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व किया।

वसुंधरा राजे: भाजपा नेता के रूप में दिसंबर 2003 में वह राजस्थान की मुख्यमंत्री बनीं। दिसंबर 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाईं।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भेज सकते हैं। अपनी राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi, Sheela, Record, election2008 special



पिछली खबर
राज: एक वोट से हारे, दोबारा होगी मतगणना
अगली खबर
हमले को लेकर आतंकी फहीम से पूछताछ

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7