IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

शिवराज का जादू चल गया, MP में मिली जीत

Posted on Dec 09, 2008 at 10:58am IST | Updated Dec 09, 2008 at 03:44pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)को सौंप दी है। यहां विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 143 सीटें जीतकर बीजेपी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है।

शिवराज चौहान की सादगी और विकास के मंत्र के आगे सत्ता विरोधी लहर सूख गई।

इसके बावजूद कि मध्य प्रदेश में 5 साल के अंदर तीन बार मुख्यमंत्री बदले गए। शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। लेकिन जनता ने शिवराज के विकास के नारे पर मांगे गए वोट पर राज्य की चाबी एक फिर सौंप दी है। शिवराज ने जनता के बीच सांप्रदायिक और आतंकवाद के चुनावी कार्ड खेलने के बजाय विकास का नारा लगाया। और उन्हें भरपूर जनादेश मिला।




विधानसभा की कुल 230 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिनमें भाजपा ने 143 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि कांग्रेस मात्र 69 सीटें ही जीत पाई। मध्यप्रदेश में बागी और बीएसपी ने भी अपने रुतबे दिखाए। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के खाते में सात सीटें और समाजवादी पार्टी के खाते में एक सीट गई हैं।

वहीं बीजेपी को धूल चटाने का सपना देख रही उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी को सिर्फ 6 सीटें ही नसीब हुईं पर खुद उमा भारती चुनाव हार गईं। निर्दलीयों ने दो सीटों पर और अन्य ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की।

इस चुनाव में कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिले। जबकि बीजेपी को 40 फीसदी वोट मिले। वहीं बीएसपी को आठ फीसदी वोट मिले।

राज्य चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भेज सकते हैं। अपनी राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Madhya Pradesh, BJP, elected, election2008 special



पिछली खबर
राजस्थानः जीत के बाद कुर्सी की जंग फोटो
अगली खबर
छत्तीसगढ़ में रमण ने पिलाई विकास की घुट्टी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7