IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

छत्तीसगढ़ में रमण ने पिलाई विकास की घुट्टी

Posted on Dec 09, 2008 at 12:18pm IST | Updated Dec 09, 2008 at 03:44pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन सिंह को जनता ने दोबारा सत्ता की कमान सौंप दी है। छत्तीसगढ़ में न तो सत्ता विरोधी लहर काम आई और न ही मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप असर डाल पाया। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी अजीत जोगी की कोशिशों पर भारी पड़ी।

होम्योपैथिक के डॉक्टर रमन सिंह के प्रति एक बार फिर से सूबे की जनता ने विश्वास दिखाया है। शिवराज के साथ-साथ रमन सिंह ने भी छत्तीसगढ़ में विकास को चुनावी मुद्दा बनाया था। हालांकि छत्तीसगढ़ में अजित जोगी के भरोसे कांग्रेस ने अपना कद बड़ा करने की भरपूर कोशिश की।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को कुल 90 सीटों में से 49 सीटों पर जीत मिली। पिछले चुनाव में बीजेपी को 50 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसबार कांग्रेस को 2 सीटें ज्यादा मिली है। इस राज्य में भी बीएसपी ने दो सीटों पर अपना कब्जा कर लिया।




सबसे ज्यादा 41 फीसदी वोट बीजेपी के खाते में गए। जबकि कांग्रेस के खाते 40.66 फीसदी वोट पड़े। वहीं करीब सात फीसदी वोट बीएसपी को मिले।

छत्तीसगढ़ के शुरुआती नतीजे देख कर दिल्ली कांग्रेस आलाकमान की नजरें चमकी थीं। उन्हें लगा था कि चंद सीटों का फर्क जोगी अपनी बाजीगरी से पाट लेंगे। लेकिन जैसे-जैसे नतीजे आते गए अंतर बढ़ता गया और अंत में साफ हो गया कि राज्य में केवल विकास का मुद्दा रंग लाया। आतंकवाद, नक्सलवाद और नक्सलवाद से लड़ने के लिए बनी सल्वा जुदम जैसे मुद्दों को जनता से सिरे ने नकार दिया।

राज्य चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भेज सकते हैं। अपनी राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Chhatishgarh, raman, election2008 special



पिछली खबर
शिवराज का जादू चल गया, MP में मिली जीत
अगली खबर
शीला की हैट्रिक, बीजेपी की हवा गुल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7