IBN7 IBN7

[+] 8 और खबरें

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

Posted on Nov 19, 2011 at 02:45pm IST

लंदन। लिएंडर पेस और महेश भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी और रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की पांचवीं सीड जोड़ी रविवार से यहां शुरू हो रहे सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पेस और भूपति को ग्रुप (ए) में जगह मिली है जबकि पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रही बोपन्ना और कुरैशी की जोडी को ग्रुप (बी) में रखा गया है। विश्व की शीर्ष आठ जोड़ियां इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट के मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

यदि पेस और भूपति व इंडो-पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ियां अपने ग्रुप चरण के मैचों के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश पाने में कामयाब होती हैं तो इन दोनों जोड़ियों का आमना सामना हो सकता है।

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!
पेस और भूपति को सेमीफाइनल में जगह बनाने से पहले अमेरिका के ब्रायन बंधुओं माइक और बाब की शीर्ष जोड़ी, स्वीडन के रोबर्ट लिंडस्टेट और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की छठी सीड जोड़ी व ऑस्ट्रिया के जरगन मेल्जर व जर्मनी के फिलिप पेत्शनर की सातवीं सीड जोड़ी से पार पाना होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Tennis, Indian express, bopanna, ahsam qureshi



पिछली खबर
जीत के बाद बोले बोपन्ना, कड़ी मेहनत का फल मिला
अगली खबर
नंबर-1 ब्रायन बंधुओं को पेस-भूपति ने धूल चटाई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7