IBN7 IBN7

BJP के राज में ‘अवैध खनन’ करता रहा कांग्रेसी एमएलए!

Posted on Nov 26, 2011 at 07:10pm IST | Updated Nov 26, 2011 at 08:31pm IST

सिहोर। मध्य प्रदेश के सिहोर में अवैध खनन का एक मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक संजय पाठक निशाने पर हैं। पाठक पर आरोप है कि चार साल पहले लीज रद्द होने के बाद भी वो खदानों से मनमाने तरीके से खुदाई करते रहे। कई साल तक चुप्पी साधने के बाद अब आला अधिकारियों ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है।

नियमों की धज्जियां उड़ाकर उवैध खुदाई का यह काम सिर्फ इसलिए चलता रहा क्योंकि इन खदानों के खेल में पूर्व मंत्री के बेटे और कांग्रेस विधायक संजय पाठक शामिल हैं। विधायक की कंपनी निर्मला मिनरल्स और आनंद माईनिंग कॉर्पोरेशन की लीज साल 2007 में ही ख़त्म हो गई थी लेकिन बावजूद इसके अवैध खनन का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके खनिज महकमे के अफसरों की जुबान पर ताले बड़े हैं।

BJP के राज में ‘अवैध खनन’ करता रहा कांग्रेसी एमएलए!

इलाके में आयरन ओर और ब्लू डस्ट खनन के लिए संजय पाठक का परिवार 1922 से ही माइनिंग के इस बिजनेस में लगा है। ऐसे में संजय पाठक के मुताबिक जब तक लीज़ रद्द नहीं होती तब तक कंपनी का माईनिंग का हक रहता है।




बताते चलें कि सिहोर इलाके की इन खदानों में पहले भी विवाद हुआ तब 28 जून 2003 में अपने शासन के आखिरी समय में कांग्रेस की दिग्विजय सरकार जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची की ये जमीन राजस्व भूमि है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी सेन्ट्रल इम्पॉवर्ड कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार का ये फैसला कन्ज़र्वेशन एक्ट औऱ सुप्रीम कोर्ट के 1996 के आदेश का उल्लंघन है।

हैरानी की बात ये है कि राज्य का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड न सिर्फ इसके बावजूद परमिशन जारी करता रहा। बल्कि IBN7 के पास मौजूद दस्तावेज के मुताबिक पिछले चार साल से अवैध खनन जारी है।

जबलपुर के सिहोरा इलाके की इस जमीन में आयरन ओर का बेहिसाब खजाना है इसी वजह से खनिज माफिया की नजर इस पर गड़ी रहती है। यही नहीं खनन को लेकर पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की सम्मति को भी ताक पर रखा गया और ज्यादा मात्रा में खनन किया गया। साल 2009 औऱ 2010 में 4,60,000 टन के खनन की इजाज़त थी लेकिन अंधाधुंध तरीके से 19,80,488 टन खनिज निकाला गया और इसकी बकायदा रॉयल्टी भी सरकार के पास जमा की गई।

देर से ही सही, पर्यावरण बोर्ड और खनिज विभाग ने ज्यादा खुदाई करने के लिए खदानें बंद करने का आदेश निकाल दिया। साथ ही जल औऱ वायु अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। बोर्ड ने अदालत के दरवाज़े भी खटखटा दिये हैं। एक्ट में डेढ़ साल से छह साल की सज़ा औऱ जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन लीज़ रिन्यु होने से पहले ही चार साल में जो करोड़ों रूपये का खनन किया गया, उनकी वसूली कौन करेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sanjay pathak, congress mla, ilegal mining, m iron ore, fir, officials



पिछली खबर
लिख कर दे सकता हूं, यूपी को हम बदल देंगे: राहुल
अगली खबर
माया-शिवराज का एलान, नहीं खुलने देंगे एफडीआई स्टोर!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7