नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक चेहरे जमात-उद-दावा को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि भारत ने जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
मुंबई हमले की साजिश रचने में लश्कर और जमात-उद-दावा के आतंकियों के नाम सामने आए हैं। सुरक्षा परिषद ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर जकी-उर्र-रहमान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा हाजी मोहम्मद अशरफ पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मुंबई हमले में पाकिस्तान के हाथ का पुख्ता सबूत दिया। जिससे पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भी माना कि जमात-उद-दावा नाम के संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही नया चेहरा है और काम भी आतंक फैलाने का करता है। मुंबई की साजिश रचने वाले इस संगठन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने चार आतंकियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। जिनमें हाफिफ मोहम्मद सईद (लश्कर-ए-तैयबा का चीफ), जकी- उर्र-रहमान (मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर), हाजी मोहम्मद अशरफ (लश्कर-ए-तैयबा का फाइनेंसर) और मोहम्मद अहमद बहाजिक(लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य खजांची) है।
भारत के विदेश राज्य मंत्री ई अहमद ने साफ कहा था कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने के लिए तैय़ार है। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत के पास उन आतंकियों के खिलाफ पुख्ता सबूत है। जिन्होंने मुंबई में हुए हमलों की साजिश पाकिस्तान में रची। शीतकालीन सत्र में नए गृहमंत्री पी चिदंबरम आज संसद में मुंबई हमले के बारे में बोलते हुए कहा कि सभी आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमले की खबर मिलते ही केन्द्र सरकार तुरंत हरकत में आई और एनएसजी कमांडों को मौके पर भेजी। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आतंकी हमले को लेकर बेहद गंभीर हैं और आतंकियों के खिलाफ पुख्ता सबूत है।
भारत ने चेतावनी दी थी कि हमें अपनी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का पूरा हक है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के उस चार्टर का भी हवाला दिया जिसमें आत्मरक्षा के अधिकार के बारे में कहा गया है।
वहीं मुंबई के हमले में पकड़े के आतंकी आमिर अजमल कसब को किला कोर्ट में आज पेश किया गया जहां उसे 24 दिसंबर तक दोबारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
इस खबर पर आप अपनी राय भेज सकते हैं। राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Pak, India, teroor, Dahal Gayi Mayanagri








कमेंट्स
0