IBN7 IBN7

[+] 176 और खबरें

भविष्य में हमला हुआ तो अन्ना होंगे जिम्मेदारः शरद पवार

Posted on Dec 07, 2011 at 04:14pm IST | Updated Dec 07, 2011 at 06:48pm IST

नई दिल्ली। अपने खिलाफ एक के बाद एक आरोपों की झड़ी से केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के खिलाफ हमलावर मुद्रा में आ गए हैं। पवार ने कहा कि मैं अन्ना के निंदात्मक विचारों से दुखी हूं। मुझपर हुए हमले का समर्थन कर अन्ना हजारे ने गांधीवाद और अहिंसा की नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनपर यदि इस तरह का हमला दोबारा होता है तो ये साफ है कि हमलावर को कहां से समर्थन और प्रेरणा मिल रही है।

अन्ना के इस ब्लॉग पर जब पत्रकारों ने शरद पवार से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने जवाब दिया कि वे अन्ना के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। लेकिन बाद में उनके दफ्तर की ओर से उनका एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि पवार अन्ना हजारे के निंदात्मक बयानों से दुखी हैं। अन्ना सावंत आयोग की रिपोर्ट के आधार पर शरद पवार को भ्रष्ट बता रहे हैं लेकिन उसी रिपोर्ट में अन्ना हजारे के खिलाफ भी आरोप लगे लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भविष्य में हमला हुआ तो अन्ना होंगे जिम्मेदारः शरद पवार

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में एक युवक ने शरद पवार को थप्पड़ मारा था। बात अन्ना तक पहुंची तो उन्होंने कहा, क्या एक ही थप्पड़ मारा? उनके इस बयान की कई राजनीतिक दलों ने निंदा की। एनसीपी ने अन्ना के खिलाफ महाराष्ट्र भर में विरोध प्रदर्शन किया। अन्ना ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगी लेकिन अब अन्ना ने अपने ब्लॉग में उनका विरोध करने वालों पर नाराजगी जाहिर की है।

अन्ना हजारे ने शरद पवार पर पलटवार करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा है कि पवार के करीबी तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ बार-बार कार्रवाई के लिए वो सरकार से गुहार लगा रहे हैं। उन्हें सावंत आयोग ने भी भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। लेकिन शायद सरकार इसलिए कार्रवाई से डर रही है क्योंकि ये तीनों पूर्व मंत्री शरद पवार के करीबी हैं। अन्ना ने अपने ब्लॉग में शरद पवार को भ्रष्टाचारियों का समर्थन करने वाला बताया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: anna hazare, sharad pawar, justice sawant commission



पिछली खबर
सिद्धू ने गाड़ी का शीशा तोड़ने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा
अगली खबर
'राइट टू रिजेक्ट' लागू करने के पक्ष में निर्वाचन आयोग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

11

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

राज्यसभा में गूंजा बुनकरों की समस्या, कार्यवाही ठप

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को देशभर में बुनकरों की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 17:08 PM, May 16, 2012

देखें: कार्टून पर बवाल, तो क्या इनपर भी उठेंगे सवाल?

पहले कार्टून तो अब पूरी किताब को ही हटाने की बात की जा रही है। सवाल है कि ये सिलसिला कहा रुकेगा। नजर डालिए ऐसे ही कार्टून्स पर जिनपर कल कोई सवाल उठा सकता है। 14:21 PM, May 16, 2012
Photogallery
कार्टून कंट्रोवर्सी
13:26 PM, May 16, 2012

राजा के साथ खड़ी होगी डीएमके : करुणानिधि

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने मंगलवार को 2जी स्पेक्ट्रम मामले में आरोपी अपनी पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा के जेल से रिहा होने पर खुशी जताई। 22:28 PM, May 15, 2012
Photogallery
राजा हुए रिलीज
21:19 PM, May 15, 2012

लोकपाल 21 मई को राज्यसभा में, लोकायुक्त बाहर

राज्यों के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति के प्रावधान को लोकपाल विधेयक से अलग करने पर केंद्र सरकार सहमत हो गई है। सरकार 21 मई को लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश कर सकती है। 20:32 PM, May 15, 2012

आर्मी चीफ ने अन्ना का आमंत्रण, न ठुकराया-न स्वीकारा!

सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे क्या करेंगे इस बारे में उन्होंने अभी तक कुछ तय नहीं किया है। सेनाध्यक्ष समाज सेवी अन्ना हजारे से उन्हें मिले करप्शन के खिलाफ आंदोलन से जुड़ने के आमंत्रण पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 18:20 PM, May 15, 2012

संसद के मॉनसून सत्र में पेश होगा डीटीसी बिल

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का कहना है कि संसद के मॉनसून सत्र में डायरेक्ट टैक्स कोड बिल पेश करने की योजना है। 18:01 PM, May 15, 2012

टीवी पर अश्लीलता रोकने के लिए जल्द होगी सर्वदलीय बैठक

अश्लील विज्ञापनों के ऊपर सरकार कड़े कदम उठाने का सोच रही है। ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने के उपायों पर राजनीतिक दलों की राय एवं सहमति लेने के लिए सरकार जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएगी। 14:52 PM, May 15, 2012

एअर इंडिया के बारे में अजित के बयान पर ठप पड़ी लोकसभा

एअर इंडिया के निजीकरण के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह के बयान पर मंगलवार लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बाधित रही। 13:53 PM, May 15, 2012
IBN7