IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

जम्मू-कश्मीर में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Posted on Dec 13, 2008 at 02:07pm IST | Updated Dec 13, 2008 at 07:46pm IST

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार को मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

पांचवें चरण में घाटी के पुलवामा व शोपियां जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू के कठुआ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से मतदान हुआ। कश्मीर घाटी में 40 प्रतिशत और जम्मू क्षेत्र में 55 प्रतिशत की खबर है लेकिन अंतिम आधिकारिक आंकड़ें आने के बाद मत प्रतिशत बढ़ सकता है।

शनिवार को पुलवामा व शोपियां जिले के त्राल, पंपोर, पुलवामा, राजपोरा, शोपियां और वाची तथा कठुआ के बानी, बाशोली, बिलावर, हीरानगर और कटरुआ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हुआ।

उधर, मतदान के दौरान कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं। पुलवामा जिले में चुनाव का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुई, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में सुरक्षा बलों के 10 जवानों सहित 13 लोग घायल हो गए। वहीं जिले के कोइल गांव में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jammu, Kashmir, Voting, election2008 special



पिछली खबर
राणे की राजनीति, कहा खत्म कर दूंगा कांग्रेस
अगली खबर
झारखंड में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7