नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के पराना में चल रहे चार देशों के टूर्नामेंट में मेजबान अर्जेंटीना के हाथों आज 1-3 से पराजय का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी और उसने दूसरे हाफ में जाकर अपना एकमात्र गोल किया। मेजबान टीम ने पहले हाफ तक 2-1 की बढ़त बना रखी थी।
अर्जेंटीना के जोसेफीना श्रूओगा ने 11वें मिनट में, डेल्फीना मेरिनो ने 22वें और रोजारियो ल्यूचेटी ने 51वें मिनट में गोल किए जबकि भारत का एकमात्र गोल रानी ने 39वें मिनट में किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अर्जेंटीना ने पहले हाफ में पूरी तरह नियंत्रण बनाते हुए भारतीय मिडफील्डरों किरणदीप कौर, ऋतु रानी और कप्तान असुंता लाकड़ा तथा फारवर्डों वंदना कटारिया, पूनम रानी, टी. अनुराधा और रानी को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

भारतीयों ने दूसरे हाफ में हालांकि बेहतर खेल दिखाया लेकिन पहले हाफ में दो गोल खा बैठना उनके लिए भारी पड़ा। दिन के एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। भारत का अब शुक्रवार को आयरलैंड के साथ मुकाबला होगा।
इससे पहले भारत गत रविवार को अर्जेंटीना के ही ब्यूनस आयर्स में समाप्त हुए चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा था। अर्जेंटीना की टीम लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: argentina, hockey, tournament, indian, women hockey team








कमेंट्स
0